sundarkand
✕

किसान पंचायत में किए गए निर्णय को मानेंगे आंदोलनरत किसान : राकेश टिकैत

Updated: बुधवार, 4 दिसंबर 2024 (23:32 IST)
Kisan Andolan : बुधवार की सुबह से पुलिस हिरासत में लिए गए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत ने शाम को रिहा होने के बाद कहा कि पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रहे किसान, गौतम बुद्ध नगर में किसान पंचायत में लिए गए निर्णय को पूरी तरह से मानेंगे। टिकैत ने यह खुलासा भी किया कि किसान नेता विरोध प्रदर्शन के लिए अपने ट्रैक्टर से लखनऊ जाने की संभावना पर विचार कर रहे थे। उन्होंने कहा, जिन मुद्दों का हम सामना कर रहे हैं, वे उत्तर प्रदेश सरकार से जुड़े हैं और वहीं से समाधान आना चाहिए। किसान लंबे संघर्ष की तैयारी में हैं। 
 
उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 50 से अधिक पुलिस थानों पर हिरासत में लिए गए किसानों को अपने-अपने स्थानों पर पंचायत करने की सलाह दी गई है। टिकैत ने कहा, हम इन पंचायतों में किए गए सभी निर्णयों का सम्मान करेंगे। टिकैत ने यह खुलासा भी किया कि किसान नेता विरोध प्रदर्शन के लिए अपने ट्रैक्टर से लखनऊ जाने की संभावना पर विचार कर रहे थे।
ALSO READ: किसान आंदोलन पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शिवराज से सवाल सरकार की साजिश: राकेश टिकैत
उन्होंने कहा, जिन मुद्दों का हम सामना कर रहे हैं, वे उत्तर प्रदेश सरकार से जुड़े हैं और वहीं से समाधान आना चाहिए। किसान लंबे संघर्ष की तैयारी में हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम एक दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ टिकैत को टप्पल थाने से रिहा कर दिया गया जिसके बाद उन्होंने पूरे प्रदेश में धरना करने का संदेश इन किसानों को दिया। उन्होंने कहा, मैं उनसे फिलहाल विरोध समाप्त करने और गौतमबुद्ध नगर में चल रही किसान पंचायत का निर्णय आने तक प्रतीक्षा करने को कहूंगा।
 
टिकैत ने कहा कि यद्यपि अब देरी हो गई है, वह पंचायत के नेताओं से अगले कदम पर चर्चा करने के लिए संपर्क करने का प्रयास करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत को बुधवार को अलीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वह किसान नेताओं की एक बैठक में भाग लेने के लिए गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा जा रहे थे।
ALSO READ: किसान संकट में, क्यों नहीं निभाया किया गया वादा, मोदी सरकार से नाराज हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टिकैत ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत और उनके साथी यमुना एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ रहे थे, तभी उन्हें बस में बैठाकर टप्पल थाने ले जाया गया। अलीगढ़ पुलिस के आधिकारिक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि टिकैत को 'हिरासत' में लिया गया है। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।
 
इस बीच, टिकैत ने कहा कि पुलिस किसानों को उनके घरों में नजरबंद करके उन्हें नोएडा जाने से रोक रही है। उन्होंने कहा, आप हमें कब तक हिरासत में रखेंगे? अगर आप हमें बंद रखेंगे, तो आप किससे बात करेंगे? टिकैत ने कहा कि अगर अधिकारियों का यही रवैया जारी रहा तो किसानों का आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा।
ALSO READ: नोएडा के बाद अब हरियाणा- पंजाब के किसान भी दिल्ली कूच की तैयारी में, क्या है दोनों की मांगें?
भाकियू ने मंगलवार को अपने मुखिया नरेश टिकैत के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में किसान भवन में एक आपात बैठक बुलाई थी और नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आंदोलनकारी किसानों को समर्थन देने का संकल्प लिया था। यूनियन की युवा शाखा के अध्यक्ष अनुज सिंह के अनुसार भाकियू ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के अपने कार्यकर्ताओं और सदस्यों से बुधवार को ग्रेटर नोएडा में इकट्ठा होने का आह्वान किया था।
 
उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर कई गांवों के सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। ग्रामीण पिछले दिनों राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहीत की गई अपनी जमीन के बदले मुआवजे और अन्य लाभ की मांग को लेकर प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
ALSO READ: किसानों की आत्महत्याएं महाराष्ट्र में चुनावी मुद्दा क्यों नहीं बना
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मंगलवार को आंदोलन के दौरान सौ से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों में महिलाएं और बुजुर्ग लोग भी शामिल थे। उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख