शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. rahul gandhi provokes farmers congress wants violence in country prakash javadekar
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (00:21 IST)

राहुल गांधी ने किसानों को उकसाया, कांग्रेस देश में अशांति चाहती है : केंद्र सरकार

राहुल गांधी ने किसानों को उकसाया, कांग्रेस देश में अशांति चाहती है : केंद्र सरकार - rahul gandhi provokes farmers congress wants violence in country prakash javadekar
नई दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि गणतंत्र दिवस के दिन किसान संगठनों की ओर से आयोजित ट्रैक्टर परेड के दौरान कांग्रेस ने किसानों को हिंसा के लिए उकसाया। पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि चुनाव में पराजित लोग इकट्ठा होकर देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
 
किसान संगठनों की ओर से एक दिन पहले आयोजित ट्रैक्टर परेड के बेकाबू हो जाने और इस दौरान हिंसा की घटनाओं का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि भारत कभी भी लालकिले पर अपने तिरंगे के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने किसानों के आंदोलन को हमेशा उकसाने की कोशिश की।
 
जावड़ेकर ने कहा कि विपक्षी पार्टी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं भाग सकती क्योंकि वह पंजाब में सत्ता में है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार केवल समर्थन ही नहीं कर रहे थे बल्कि उकसा भी रहे थे। संशोधित नागरिकता कानून को लेकर ऐसा ही किया था। सड़क पर आने को वे उकसाते हैं और दूसरे दिन से सड़क पर आंदोलन शुरू होता है।
भाजपा नेता ने कुछ कांग्रेस नेताओं की ओर से किए गए ट्वीट का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से उन्होंने किसानों की ट्रैक्टर रैली की सराहना की।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जानबूझ कर किसानों को उकसाया, कल के यूथ कांग्रेस और कांग्रेस से संबंधित संस्थाओं के ट्वीट भी प्रमाण हैं।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हताश और निराश है, चुनाव में हार रहे हैं, कम्युनिस्टों की भी वही हालत है। इसलिए पश्चिम बंगाल में नई दोस्ती का रिश्ता ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस किसी भी तरह से देश में अशांति फैलाना चाहती है।
 
जावड़ेकर ने कहा कि सरकार ने किसानों संग लगातार चर्चा की और यहां तक कि 3 कृषि कानूनों को साल-डेढ साल तक स्थगित करने की भी तैयारी दिखाई और किसानों को एक विकल्प देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस भी समझती है लेकिन ये समझौता होने नहीं देना चाहती है।’’
 
भाजपा नेता ने किसानों के आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस के रुख की जमकर सराहना की और कहा कि मंगलवार को किसानों की परेड के दौरान उन्होंने बहुत सहनशीलता दिखाई जबकि किसान संगठनों की ओर से उन पर तमाम प्रकार के हमले किए गए। (भाषा)
ये भी पढ़ें
COVID-19 : देशभर में 23 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई Corona Vaccine