बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Not A Single Benefit, A Lot Of Harm: Arvind Kejriwal On Farm Laws
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020 (18:23 IST)

कृषि कानूनों को लेकर BJP पर भड़के केजरीवाल, बोले- लाभ एक भी नहीं, नुकसान कई सारे

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को दावा किया कि केन्द्र के नए कृषि कानूनों (Agricultural Laws) से किसानों को किसी भी तरह का फायदा नहीं होगा जबकि नुकसान बहुत सारे होंगे।
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा (BJP) के अनुसार इन कानूनों के जरिए किसान मंडियों के बाहर अपनी उपज बेचने में सक्षम होंगे, लेकिन उन्हें मंडियों के बाहर अपनी फसल का आधा दाम ही मिलता है, तो यह किस तरह का फायदा है।

केन्द्र के 3 कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से आए  किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले लगभग चार सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं।

केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) ने आंदोलनकारी किसानों का मजबूती के साथ समर्थन  किया है। इस महीने के शुरू में केजरीवाल सिंघू बॉर्डर भी गए थे।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि भाजपा का कहना है कि इन कानूनों से किसानों का कोई नुकसान नहीं होगा पर फायदा क्या होगा? वे कहते हैं अब किसान मंडी के बाहर कहीं भी फसल बेच पाएगा, लेकिन मंडी के बाहर तो आधे दाम में फसल बिकती है? ये 'फायदा' कैसे हुआ? सचाई यह है कि इन क़ानूनों से ढेरों नुकसान हैं और एक भी फायदा नहीं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
रजनीकांत की तबीयत खराब, हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती