Daily Horoscope
✕

रालोपा नेता बेनीवाल का बड़ा बयान, किसान आंदोलन भाजपा को 2 सीट पर लाकर छोड़ेगा

Updated: रविवार, 10 जनवरी 2021 (13:47 IST)
जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भारतीय जनता पार्टी नेताओं के किसान आंदोलन पर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि यह आंदोलन भाजपा को 2 सीट पर लाकर छोड़ेगा।

बेनीवाल ने भाजपा सांसद जसकौर मीणा एवं भाजपा विधायक मदन दिलावर के किसान आंदोलन को लेकर दिए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में आज कहा कि इन नेताओं को धरातल की जानकारी नहीं है। इन लोगों को मौके पर जाकर देखना चाहिए कि आंदोलन कर रहे किसान वहां चिकन-बिरयानी खा रहे हैं या खुद खाना बनाकर पेट भर रहे हैं।

उन्होंने इन नेताओं को केवल सिंबल के नेता बताते हुए कहा कि ये पार्टी बनाकर चुनाव लड़ते, तब उन्हें पता लगता कि चुनाव क्या होता है। ऐसे नेताओं को इलाज की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के चारों तरफ कई राज्यों में आंदोलन चल रहा है और यह जनआंदोलन बन चुका है। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। देश के अन्नदाताओं के आंदोलन को लेकर नेताओं द्वारा अनर्गल बयानबाजी करना यह साबित करता है कि ऐसे नेताओं को किसानों से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन भाजपा को दो सीट पर लाकर छोड़ेगा। इस तरह की बयानबाजी से इन नेताओं को बाज आना चाहिए।

बेनीवाल ने कहा कि आंदोलन के दौरान पचास से ज्यादा किसानों ने शहादत दी है। झूठी लोकप्रियता एवं अखबारों में छपने के लिए ये नेता ऐसी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को छपास रोग हो गया हैं।(वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

अगला लेख