dharma sangrah
✕

Live Updates : सिंघू बॉर्डर पर किसानों की बैठक, क्या सरकार से बातचीत के लिए होंगे तैयार...

Updated: मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (15:22 IST)
नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को 27वें दिन भी दिल्ली से लगी सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी। आंदोलन तेज करते हुए सोमवार से किसानों ने शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल। आज बैठक में तय करेंगे कि सरकार से बात करनी है या नहीं। आंदोलन से जुड़ी हर जानकारी...


03:21 PM, 22nd Dec
-कारोबारियों के संगठन अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने दावा किया है कि दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे हुए कुछ राज्यों के किसानों के आंदोलन से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में लगभग 14 हजार करोड़ रुपए का बड़ा नुक़सान हुआ है।

10:07 AM, 22nd Dec
-कुछ ही देर में शुरू होगी सिंघू बॉर्डर पर किसानों की बैठक।
-लोगों की नजर इस बात पर लगी हुई है कि क्या किसान सरकार से बातचीत के लिए तैयार होंगे?
-हरियाणा और उत्तरप्रदेश से लगी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसानों की क्रमिक भूख हड़ताल जारी।
-सुबह 10 बजे किसानों की बैठक, सरकार से बातचीत पर लेंगे फैसला।
-किसान संगठन बिहार जैसे दूसरे राज्यों के किसानों से भी समर्थन लेने का प्रयास कर रहे हैं।

08:35 AM, 22nd Dec
-कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने करीब 40 किसान संगठनों के नेताओं को रविवार को पत्र लिखकर कानून में संशोधन के पूर्व के प्रस्ताव पर अपनी आशंकाओं के बारे में उन्हें बताने और अगले चरण की वार्ता के लिए सुविधाजनक तारीख तय करने को कहा है ताकि जल्द से जल्द आंदोलन खत्म हो।

08:35 AM, 22nd Dec
-किसानों और केंद्र सरकार के बीच पांचवें दौर की बातचीत के बाद 9 दिसंबर को वार्ता स्थगित हो गई थी।
-किसान यूनियनों ने कानूनों में संशोधन तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी रखने का लिखित आश्वासन दिए जाने के केंद्र के प्रस्ताव को मानने से इंकार कर दिया था।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख