Hanuman Chalisa
✕

बहिष्कार की अपील के बाद किसान नेताओं पर भड़का दीप सिद्दू,कहा राज खोले तो भागने का रास्ता नहीं मिलेगा

Updated: गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (15:36 IST)
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के लाल किले पर झंडा फहराने वाले कथित किसान नेता दीप सिद्धू की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही है। दीप सिद्धू के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर उसकी मुश्किलें बढ़ा दी है। वहीं किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाल संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से दीप सिद्दू के सामाजिक बहिष्कार की अपील के बाद अब वह खुद को पाक-साफ बताने की मुहिम में जुट गया है।
ALSO READ: FIR और लुकआउट नोटिस के बाद भी नरम नहीं पड़े किसान नेताओं के तेवर, आंदोलन को और तेज करने का किया ऐलान
दीप सिद्दू लगातार सोशल मीडिया पर अपने वीडियो पोस्ट कर यह बताने की कोशिश कर रहा है कि वह निर्दोष है। दीप सिद्दू ने कहा कि उसको जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। किसान संगठन के नेताओं पर हमला बोलते हुए कि जो लोग उसे देशद्रोही बता रहे है वह सरकार की भाषा बोल रहे है। ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में एंट्री की बात पहले ही किसान नेताओं को बता दी गई थी। 
ALSO READ: वेबदुनिया की खबर पर मुहर : 1 फरवरी को होने वाला किसानों का संसद मार्च टला, योगेंद्र यादव बोले- लाल किले पर तिरंगे के साथ बेअदबी बर्दाश्त नहीं
किसान आंदोलन में लोगों को भड़काने के दोषी ठहराए जा रहे पंजाबी सिंगर दीप सिद्धू ने खुद को बेगुनाह बताया है। सिद्धू ने बुधवार देर रात एक फेसबुक लाइव किया है,जिसमें उसने गद्दार कहे जाने पर किसान नेताओं को खुलकर धमकी दी है। सिद्धू ने किसान नेताओं को धमकाते हुए कहा है कि अगर उसने किसान नेताओं की परतें खोलनी शुरू कर दीं, तो उन्हें दिल्ली से भागने का रास्ता नहीं मिलेगा। अपने वीडियो में सिद्दू ने यह बताने की कोशिश भी की है कि किसान आंदोलन में शामिल युवाओं ने पहले से ही नेताओं के समाने दिल्ली में एंट्री की मांग उठाई थी।   
ALSO READ: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में अराजक आंदोलन से शर्मसार लोकतंत्र !
वहीं आज दीप सिद्दू ने अपनी सफाई में एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए यह बताने की कोशिश की है वह लाल किले पहुंचे किसानों को समझाने का काम कर रहा था। सिद्दू ने कहा कि लालकिले पर से तिंरगे को नहीं हटाया गया था। इसके साथ ही आंदोलन के दौरान किसी भी सरकारी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया और न ही कोई हिंसा की गई। किसानों ंके हाथ  में तिरंगे के साथ किसान संगठन और धार्मिक झंडे भी थे। 
ALSO READ: संयुक्त किसान मोर्चा ने की लाल किले पर झंडा फहराने वाले दीप सिद्धू के‌ सामाजिक बहिष्कार की अपील
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दीप सिद्दू के भाजपा नेताओं के साथ फोटो को अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सवाल किया है कि क्या दिल्ली पुलिस दीप सिद्दू की गिरफ्तारी करेगी। वहीं इससे पहले संयुक्त ‌किसान मोर्चा ने बकायदा एक प्रेस कॉंफ्रेंस कर आरोप लगाया है कि दीप सिधु और सतनाम सिंह पन्नू की अगुवाई में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी‌ के सहारे केंद्र सरकार ने आंदोलन को हिंसक बनाया। ‌इसके साथ ही पुलिस और अन्य एजेंसियों का उपयोग करके सरकार किसान आंदोलन को खत्म करने की कोशिश कर रही है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

अगला लेख