Hanuman Chalisa

इस महिला को नहीं मिल रहा कोरोना से छुटकारा, 32वीं रिपोर्ट पॉजिटि‍व, डॉक्‍टर हैरान!

गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (15:18 IST)
कोरोना से कई लोग संक्रमित होते हैं और ठीक हो जाते हैं, लेकिन इस महिला का यह मामला बहुत अजीब है। इस महिला की रिपोर्ट लगातार पॉजिटि‍व आ रही है।

संक्रमण भरतपुर के अस्पताल में भर्ती एक महिला शारदा पिछले पांच महीनों से कोरोना के संक्रमण में जकड़ी हुई हैं। डॉक्‍टर यह सब देखकर हैरान है। हद तो तब हो गई जब हाल ही में पिछले बुधवार को लगातार 32वीं बार उसकी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
राजस्थान के भरतपुर शहर में पिछले 5 महीने से कोरोना वायरस से जंग लड़ रही शारदा देवी को इस वायरस से निजात नहीं मिल रही है। शारदा देवी को पहली बार 4 सितम्बर को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। हाल ही में बुधवार को लगातार उनकी 32वीं जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इतनी बार रिपोर्ट पॉजिटि‍व आने पर शारदा देवी का इलाज कर रहे डॉक्‍टर भी हैरान और चिंतित हैं, हालांकि उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर भेजे जाने पर अब भी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबि‍क शारदा देवी के माता-पिता का निधन हो गया था। ससुराल वालों ने भी घर से निकाल दिया था। उसके बाद महिला को ‘अपना घर आश्रम’ में रखा गया।

इसी दौरान उसकी जांच करवाई गई। यह पहली जांच रिपोर्ट 4 सितम्बर को आयी थी, इसमें शारदा कोविड-19 पॉजिटिव पायी गई थी। उसके बाद पांच महीनों में लगातार महिला की जांच की गई। अब तक कुल मिलाकर 32 बार जांच करवाई गयी है फिर भी उसकी सभी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही हैं।

इलाज करने वाले डॉक्‍टर और अन्‍य विशेषज्ञ शारदा देवी की इन रिपोर्ट्स को लेकर बेहद चिंचित और कन्‍फ्यूज्‍ड हैं। उन्‍हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखि‍र क्‍या किया जाए।

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

कश्‍मीर में कई जगह फटे बादल, पुंछ और राजौरी में बारिश का कहर, 16 लोगों की मौत, दर्जनभर लापता

MP में UCC बिल को कैबिनेट की मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने बताई बड़ी बातें

Gujarat : दक्षिण गुजरात में मानसून का कहर, सूरत शहर पानी-पानी; पॉश इलाकों में भी जलभराव

अगला लेख