• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Case filed against 7 people including Congress MP and noted journalist
Last Updated : शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (00:59 IST)

दिल्‍ली हिंसा : कांग्रेस सांसद व नामी पत्रकार सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Farmer Movement
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर 20 में सांसद शशि थरूर, नामी पत्रकार राजदीप सरदेसाई सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर आरोप है 26 जनवरी को दिल्ली में हुए उपद्रव को गलत तरीके से पेश किया गया है।इससे आम लोगों का जीवन भी खतरे में पड़ा और देश की बहुत बदनामी भी हुई।

इससे आहत होकर नोएडा के एक युवक ने थाना सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस के मुताबिक, अर्पित मिश्रा परिवार के साथ सेक्टर 74 सुपरटेक केपटाउन में रहते हैं।पुलिस को दी गई शिकायत में अर्पित ने बताया कि 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा से वो बहुत आहत हुए हैं।

इन सबके पीछे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, पत्रकार राजदीप सरदेसाई, पत्रकार मृणाल पांडेय, पत्रकार जफर आगा, परेशनाथ, अनन्तनाथ, विनोद के जोश और एक अज्ञात है।अर्पित ने इन सभी पर उपद्रव फैलाने का आरोप लगाया है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर 7 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा जोन एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ धारा 153A, 153B, 295A 298, 504, 506, 505, 124A, 34, 120B भादंवि व 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।मामले की जांच की जा रही है।