sawan somwar

सिस्टर निर्मला : प्रोफाइल

Updated: शुक्रवार, 4 मार्च 2016 (17:13 IST)
सिस्टर निर्मला, मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ़ चैरिटीज की प्रमुख थीं। मदर टेरेसा के निधन के छ: महीने पहले 13 मार्च, 1997 को सिस्टर निर्मला को मिशनरीज ऑफ चैरिटी का सुपीरियर जनरल चुना गया था। निर्मला जोशी का जन्म 23 जुलाई 1934 में रांची में एक हिन्दू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता सेना के जवान थे और नेपाली मूल के थे।
उनका परिवार नेपाल से रांची आया था। निर्मला ने 17 साल की उम्र में अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था और मिशनरीज़ ऑफ़ चैरिटीज़ से जुड़ गई थीं। निर्मला की बहन ने भी ईसाई धर्म अपना लिया था और वे भी रोमन कैथोलिक नन बन गई थीं। 
 
बहुत ही जल्द वे मदर टेरेसा के काफी करीब हो गई थीं। मदर टेरेसा की विश्वासपात्र सिस्टर निर्मला ने मिशनरीज़ ऑफ चैरिटीज़ से जुड़ने के बाद मदर टेरेसा के कहने कानून की पढ़ाई भी पूरी की। उन्होंने मदर टेरेसा के साथ कई देशों की यात्राएं भी कीं। 
 
मदर टेरेसा को सिस्टर निर्मला पर योग्यता पर बेहद भरोसा था, शायद इसीलिए मदर टेरेसा ने पनामा, न्यूयॉर्क और काठमांडु में मिशनरीज़ का सेंटर खोलने के लिए सिस्टर निर्मला को चुना था। सिस्टर निर्मला ने अपना जीवन साधारण महिला की तरह जिया। 23 जून 2015 को सिस्टर निर्मला का कोलकाता में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रही थीं। 

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

'नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन हृदय में भारत हो', नेल्लोर में CM योगी ने बताई विकसित भारत की दिशा

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के हर विश्वविद्यालय-महाविद्यालय में बनेगा मानसिक स्वास्थ्य सहायता कक्ष