dipawali
✕

देशभर में 24 घंटे में लू की चपेट से 270 लोगों की मौत, मणिकर्णिका घाट पर क्‍यों लगी शवों की कतार?

Updated: शुक्रवार, 31 मई 2024 (19:06 IST)
death due to temprature in india: गर्मी अपने सबसे रोद्र रूप में पहुंच गई है। देशभर में लू और उच्‍चतम तापमान का का आंकड़ा सामने आ रहा है। सबसे ज्‍यादा डराने वाली बात यह है कि गर्मी से देशभर में पिछले 24 घंटों में 270 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्‍यादा चौंकाने वाल बात यह है कि यूपी के काशी यानी बनारस में मौत का आंकड़ा अचानक बढ गया है। गुरुवार को यहां 400 से ज्यादा शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। मणिकर्णिका घाट की सड़कों पर पूरी रात जाम लगा रहा। दूसरी तरफ मौत की आ रही खबरों पर देश में सियासत भी तेज हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 164 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही बिहार में 65 और ओडिशा में 41 लोगों की मौत हुई है। वहीं, झारखंड की बात की जाए, तो 11 लोगों की लू लगने से मौत हो गई है।

यूपी: 164 लोगों की हुई मौत : उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके में लू लगने से देर रात तक 80 लोगों की मौत की खबर है। सिर्फ वाराणसी जिले में 34 लोगों की मौत हो गई है। मिर्जापुर में 13, आजमगढ़ में 16, जौनपुर में 4, गाजीपुर 9 और कई इलाकों में लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू लगने से कई लोगों की मौत हुई है। मध्य यूपी में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। मृतकों में सात होमगार्ड जवान, तीन सफाई कर्मचारी, ‘सीएमओ’ कार्यालय में तैनात एक लिपिक, एक चकबंदी अधिकारी और होमगार्ड टीम का एक चपरासी शामिल है

बनारस में क्‍यों बढ़ा मौत का आंकड़ा : रिपोर्ट के मुताबिक काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर शवों की कतार लगी हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को यहां 400 से ज्यादा शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। मणिकर्णिका घाट की सड़कों पर पूरी रात जाम लगा रहा। घाट पर अंतिम संस्कार करने वाले डोम परिवार के सदस्य चौधरी ने बताया कि गर्मी बढ़ने के बाद शवों की संख्या अचानक बढ़ गई है। सामान्य दिनों में 200-250 शव आते थे, लेकिन गुरुवार को यह आंकड़ा दोगुना होकर करीब 400 हो गया।

ओडिशा : 41 लोगों की मौत : ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में 17, संबलपुर में 8, झारसुगुड़ा में 7, बोलनगीर जिले में 6 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही सूबे के दूसरे हिस्से में भी 3 लोगों की मौत हुई है, इन सभी जिलों में लू के प्रकोप में मौत हुई है। इसके अलावा जिले के मुख्तलिफ अस्पतालों में 30 लोगों का इलाज चल रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा राज्य के सुंदरगढ़ जिले में मौत हुई है।

बिहार: 65 लोगों की मौत : बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी का सितम जारी है. लू लगने से 65 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। बिहार में सबसे ज्यादा 15 लोगों की मौत औरंगाबाद जिले में हुई है। इसके साथ ही कैमूर में 5, रोहतास में सात लोगों की मौत हुई है। वहीं, बरबीघा में एक, बेगूसराय में एक और छपरा में एक-एक व्‍यक्‍ति की मौत हुई है। वहीं, राज्य के दूसरे हिस्से में भी लू लगने से मौत हुई है।

चुनावी ड्यूटी में गर्मी से मौत: बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के बयान के मुताबिक जिन 14 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 5 भोजपुर ज़िले में चुनाव की ड्यूटी कर रहे थे। 3 रोहतास में चुनाव की ड्यूटी पर थे, 1 शख्स कैमूर में चुनावी ड्यूटी पर थे और 1 औरंगाबाद में तैनात थे। इसके अलावा चार अन्य लोग जिनकी मौत हुई है, वे औरंगाबाद के रहने वाले थे।

झारखंड : 11 लोगों की मौत
बिहार : 65 लोगों की मौत
ओडिशा : 41 लोगों की मौत
उत्‍तर प्रदेश : 164 लोगों की हुई मौत

झारखंड में 11 लोगों की मौत: झारखंड में भी लू लगने से 11 लोगों की मौत हुई है। सूबे के 18 जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान रह रहा है। राज्य के दूसरे हिस्सों में लू की चपेट में आने से पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हुई है। कोहल्हान में 5 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, पलामू में भी 5 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही गिरिडीह में एक शख्स की मौत की खबर है। राज्य में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा: सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए GSRTC की नई एसी विस्टाडोम बस सेवा की शुरुआत

उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब की सौगात, दिल के मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हुई हवा, रोहिणी-बवाना समेत कई इलाकों में AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा

Nepal Helicopter Crash: माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी पर्यटक की मौत

अगला लेख