Hanuman Chalisa
✕

मलयालम फिल्‍म इंडस्‍ट्री में Me Too पार्ट टू से हड़कंप, यौन उत्पीड़न के 17 केस, मोहनलाल का AMMA से इस्‍तीफा

क्‍या है मलयालम फिल्‍म इंडस्‍ट्रीज में यौन उत्पीड़न का घिनोना सच?

Updated: बुधवार, 28 अगस्त 2024 (14:33 IST)
Me Too in Mollywood: कास्‍टिंग काउच, काम्‍प्रोमाइज और यौन उत्पीड़न की खबरें फिल्‍मों की चकाचौंध वाली दुनिया से लेकर मॉडलिंग और टीवी इंडस्‍ट्रीज में आम हो गई हैं। आए दिन फिल्‍मों की कोई न कोई एक्‍ट्रेस इस तरह का आरोप लगाती है।

अब साउथ सिनेमा की सबसे बड़ी मलयालम फिल्‍म इंडस्‍ट्री जिसे मॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है में इस तरह के आरोपों से हड़कंप मच गया है। यह तहलका दरअसल, हेमा कमेटी की रिपोर्ट (Hema Committee Report) के बाद मचा है। इंडस्‍ट्रीज में इतने केस आ चुके हैं कि मॉलीवुड में यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए केरल सरकार ने इस विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

यौन शोषण के आरोपों के चलते मलयालम सिनेमा की दो प्रमुख हस्तियों एक्टर सिद्दीकी और निर्देशक रंजीत ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। सत्तारूढ़ सीपीएम के एक विधायक सहित अन्य फिल्मी हस्तियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के लिए लगातार महिला कलाकार सामने आ रही हैं। यह पूरा हंगामा Hema Committee Report की वजह से मचा है।

क्‍या आया Hema Committee Report में : दरअसल, रिपोर्ट में महिलाओं के साथ कास्टिंग काउच और यौन उत्पीड़न की बातें सामने आई हैं। इस रिपोर्ट के बाद अभिनेत्रियां इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं और निर्माता-निर्देशकों पर आरोप लगा रही हैं और अब पुलिस ने भी एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इस बीच बड़ी खबर यह है कि मलयालम फिल्‍मों के भगवान माने जाने वाले अभिनेता मोहनलाल ने AMMA से इस्तीफा दे दिया है। AMMA मलयालम में फिल्‍म निर्माता-निर्देशक और एक्‍टर का एक संगठन है। चौंकाने वाली बात है कि यौन उत्पीड़न के अब तक 17 मामले आ चुके हैं और सिलसिला जारी है। जानते हैं क्‍या है मलयालम फिल्‍म इंडस्‍ट्रीज को हिला देने वाला ये मामला।

235 पन्नों की रिपोर्ट ने मचाया हंगामा : मलयालम फिल्म इंडस्‍स्‍ट्रीज कुछ शीर्ष लोगों के खिलाफ आरोपों की बाढ़ पिछले सप्ताह न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद शुरू हुई है। यह रिपोर्ट पुरानी है लेकिन सामने अब आई है। 235 पन्नों की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मलयालम फिल्म उद्योग पर 10-15 पुरुष निर्माता, निर्देशक और अभिनेताओं का नियंत्रण है। तीन सदस्यीय न्यायमूर्ति हेमा समिति का गठन राज्य सरकार ने साल 2017 में किया था और इसने 2019 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। रिपोर्ट को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया था क्योंकि इसे जारी करने पर कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था।

मोहनलाल ने दिया इस्तीफा : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल (Mohanlal) एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी एक्टर्स के प्रेसीडेंट हैं। रंजीत और सिद्दीकी जैसे कलाकारों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद मोहनलाल ने इस्तीफा दे दिया है और पूरी एसोसिएशन को भंग कर दिया गया है। फिल्म निकाय की कार्यकारी समिति के सभी सदस्यों ने भी इस्तीफा दे दिया है। एएनआई ने ट्वीट कर मोहनलाल और 17 सदस्यों के इस्तीफे की जानकारी दी। मोहनलाल के नेतृत्व वाली 17 सदस्यों की संस्था भंग होने के बाद एसोसिएशन ने बताया कि नई संस्था के चयन के लिए दो महीने के भीतर आम सभा की बैठक बुलाई जाएगी।

किसने, किस पर लगाए गंभीर आरोप : एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी एक्टर्स (AMMA) के कई सदस्यों पर जूनियर स्टार्स ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। बीते दिनों सिद्दीकी पर भी गंभीर आरोप लगे थे। इसके बाद उन्होंने AMMA से इस्तीफा दे दिया था और आरोप लगाने वाली अभिनेत्री रेवती संपत के खिलाफ पुलिस केस किया था। इसके अलावा केरल स्टेट फिल्म एकेडमी के अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता रंजीत ने भी यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

मीनू मुनीर के बाद सोनिया मल्हार का नया आरोप : यौन उत्पीड़न के आरोपों की कड़ी में नया आरोप फिल्म अभिनेत्री सोनिया मल्हार का है। सोनिया मल्हार का आरोप है कि साल 2013 में एक फिल्म के सेट पर अभिनेता उनके साथ छेड़छाड़ की थी। अभिनेत्री ने केरल सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। सोनिया मल्हार से पहले फिल्म अभिनेत्री मीनू मुनीर ने भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। मीनू मुनीर का दावा है कि अब उन्हें धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। मीनू ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

इतने साल बाद क्यों आई रिपोर्ट : केरल सरकार ने 295 पन्नों की रिपोर्ट से 63 पन्नों को हटाकर इसे जारी किया है। इस रिपोर्ट को तैयार करने वालों में न्यायामूर्ति के हेमा, एक्ट्रेस शारदा, सेवानिवृत आईएस अधिकारी के बी वलसा कुमारी शामिल थे। इस रिपोर्ट में कास्टिंग काउच, यौन शोषण, फिल्म सेट पर सुरक्षा, सेट पर गलत बर्ताव, साइबर धमकी, मासिक धर्म में महिलाओं की स्थिति जैसे मुद्दे हैं। हेमा कमिटी की रिपोर्ट को देर से जारी करने को लेकर काफी आलोचनाएं भी हुई। कांग्रेस के शशि थरूर ने भी इसे शर्मनाक और शॉकिंग कहा था कि 5 साल तक इस रिपोर्ट को साझा नहीं किया गया।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

'बद्र पैक्ट' से भारत पर क्‍या होगा असर, क्‍या भारत पर भारी पड़ा पाकिस्‍तान, मालदीव क्‍यों बैठा पाकिस्‍तान की गोद में?

एमपी गजब है! नगरीय निकायों में 2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख रु.में खरीदा गया, ACS संजय दुबे ने खुद खोली भ्रष्टाचार की पोल

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

K. Annamalai Vs BJP: 'हर किसी को विदेशी एजेंट बताना बंद करो...' अन्नामलाई का भाजपा पर तीखा हमला, मचा बवाल!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

अगला लेख