suvichar
✕

Kuno National Park : टाइगर स्‍टेट से चीता स्‍टेट की ओर मध्‍यप्रदेश, कूनो में अब इस देश से आ रहे 12 चीते

मुख्‍यमंत्री के मुताबिक फरवरी में मिलेगी टूरिस्ट सफारी की अनुमति, कूनो में एक साथ देखने को मिलेंगे बाघ और चीते

Updated: बुधवार, 8 फ़रवरी 2023 (14:03 IST)
इंदौर, टाइगर स्‍टेट के नाम से जाने जाना वाला मध्‍यप्रदेश अब जल्‍द ही चीता स्‍टेट भी कहलाएगा। यहां कूनो नेशनल पार्क में 12 नए चीते लाए जा रहे हैं। ये चीते 18 फरवरी को साउथ अफ्रीका से लाए जा रहे हैं। बता दें कि अब तक चीतों को लाने की तारीख तय नहीं थी लेकिन अब वन मंत्रालय की तरफ से 18 फरवरी को चीते लाया जाना तय हुआ है।

नए मेहमानों के आने के बाद मध्‍यप्रदेश के ग्‍वालियर के पास स्‍थित श्‍योपुर कूनो नेशनल पार्क में चीतों का कुनबा बढ़ जाएगा। बता दें कि इसके पहले सरकार ने देश में चीतों को विलुप्‍त घोषित कर दिया था, ऐसे में चीतों की आमद न सिर्फ मध्‍यप्रदेश के लिए बल्‍कि देश के लिए खुशी की बात है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कूनो नेशनल पार्क में नामिबिया से 8 चीतों को लाया गया था।

हाल ही में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कूनो नेशनल पार्क पहुंचकर चीतों के बाड़े का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने चीतों से जुड़ी हर गतिविधि के बारे में कूनो के अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही दक्षिण अफ्रीका से फरवरी में आने वाले 12 चीतों के लिए किए गए इंतजामों को भी देखा था।

18 फरवरी को आएंगे नए मेहमान
वन्‍य मंत्री विजय शाह के ओएसडी अशोक व्‍यास ने वेबदुनिया को बताया कि चीतों के रूप में नए मेहमान कूनो में आने वाले हैं, लेकिन कब कितने चीते आएंगे इस बारे में वन विभाग के अधिकारियों से ही पता चल सकेगा

पीसीसी एंड चीफ वाइल्‍ड लाइफ वॉर्डन (भोपाल) जसवीर सिंह चौहान ने वेबदुनिया को चर्चा में बताया कि साउथ अफ्रीका से 18 फरवरी को 12 चीते लाए जा रहे हैं। इन्‍हें मध्‍यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा। उन्‍होंने बताया कि इनमें 7 नर और 5 मादा चीते हैं। चीतों के स्थानांतरण के लिए तैयारियों का मुआयना किया जा रहा है।

फरवरी से टूरिस्ट सफारी की अनुमति
प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन समारोह में कहा था कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) को टाइगर रिजर्व सहित मध्यप्रदेश के पर्यटक आकर्षणों का दौरा करना चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘मैं आपको फरवरी में चीतों को देखने के लिए बुलाऊंगा। हम फरवरी से पर्यटकों को कूनो में यात्रा की अनुमति दे रहे हैं’

कूनो नेशनल पार्क ही क्‍यों?
जहां तक श्‍योपुर के कूनो नेशनल पार्क की बात है तो इसे करीब 20 साल पहले वाइल्ड लाइफ के लिए तैयार किया गया था। कूनो को सुरक्षित सेंचुरी बनाने के लिए कई गांवों को हटाया गया था। कूनो में चीतों की यह नई आमद प्रदेश के लिए बहुत अच्‍छी मानी जा रही है। क्योंकि देश में 1952 के आसपास चीतों का अस्तित्व तकरीबन खत्‍म हो गया था। सरकार ने देश को चीतों को विलुप्‍त करार दे दिया था। करीब 70 साल बाद देश में मध्‍यप्रदेश के कूनो में नामीबिया से 8 चीतों को लाया गया था।

कैसे होगी चीतों की सुरक्षा?
श्योपुर कूनो वन मंडल के डीएफओ पीके वर्मा के मुताबिक अभयारण्य से सटे बेस गांवों में अब तक 450 से अधिक चीता मित्र तैयार किए गए हैं। चीता मित्रों को वन विभाग की तरफ से खास ट्रेनिंग दी गई है। चीता वहीं, स्थानीय लोगों को चीतों के बारे में जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। मसलन, अगर चीता गांव के पास या रहवासी इलाकों में पहुंच जाए तो उस पर कोई हमला न करे। बता दें कि पिछले दिनों श्‍योपुर और ग्‍वालियर के जंगलों से वन्‍य जीवों के शिकार की कई खबरें आई थी। एक घटना में तो शिकारियों ने वनविभाग के अमले पर हमला कर दिया था, जिससे दो पुलिसकर्मी मारे गए थे। ऐसे में कूनो में बाघों और चीतों की सुरक्षा को लेकर इस बार पुख्‍ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख