Daily Horoscope
✕

आखिर क्‍या है और कैसे काम करेगी Elon musk की Neuralink Chip तकनीक?

दिमाग में Neuralink Chip इम्‍प्‍लांट करने की इस फ्यूचर तकनीक से क्‍या बदल जाएगी इंसान की जिंदगी?

Updated: शनिवार, 3 दिसंबर 2022 (15:50 IST)
आपने कई हॉलीवुड फिल्‍मों में देखा होगा कि हीरो या विलेन पलक झपकते ही अंतरिक्ष में पहुंच जाता है। या उसके सोचने भर से उसके सामने एक अत्‍याधुनिक कार आकर खड़ी हो जाती है। या कुछ ही सेकंड में वो अपने हाथों को गोला बारुद उगलते हुए हथियारों में तब्‍दील कर देता है।

दरअसल, यह सब फ्यूचर की तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नमूने हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दुनिया में धीरे-धीरे विस्‍तार ले रही है, लेकिन दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स और SpaceX और Tesla जैसी कंपनियों के मालिक Elon Musk अब इससे भी आगे जाकर सोच रहे हैं। एलन मस्क आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और इंसानी दिमाग को एक साथ जोड़ना चाहते हैं। इसके लिए उनकी कंपनी Neuralink Chip तकनीक पर काम कर रही है।

रिपोर्ट की माने तो इस तकनीक से मनुष्‍य की दुनिया पूरी तरह से बदल जाएगी। अभी हम किसी भी तरह का डिवाइस चलाने के लिए अपनी उंगलियों, हाथों, आंखों आदि का इस्‍तेमाल करते हैं, दावा किया जा रहा है कि एलन मस्क की ये चिप आ गई तो बोलने की जरूरत ही खत्म हो जाएगी।

कैसे काम करेगी Neuralink तकनीक?
जहां तक इस तकनीक के काम करने की बात है तो बता दें कि Neuralink दो तरह के डिवाइस तैयार कर रही है। पहली सिक्के के आकार की एक चिप है, जिसे इंसान के सिर में लगाया जाएगा। इससे बालों से भी पतले तार निकलेंगे। इसमें लगे 1024 इलेक्ट्रोड दिमाग के अलग-अलग हिस्सों तक जाएंगे। इनसे मिला डेटा चिप के जरिए कंप्यूटर्स तक जाएगा। इस चिप के अलावा एक रोबॉट होगा, जो एक सुई की मदद से Neuralink चिप से निकलने वाले तार इंसान के दिमाग में सिलेगा। बता दें कि पिछली जनवरी में एक सूअर के अंदर इस चिप को डालकर उसका इस्‍तेमाल किया गया था।

कब ये तकनीक होगी साकार? अगर एलन मस्‍क का ये सपना साकार होता है तो मनुष्‍य की दुनिया में बहुत बदलाव हो सकते हैं, हालांकि विशेषज्ञों को आशंका है कि इस तकनीक से मनुष्‍य जीवन में खतरे भी बहुत पैदा हो जाएंगे। हालांकि यह तकनीक आने के बाद ही पता चल सकेगा कि इसके क्‍या फायदे और क्‍या खतरे हैं।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख