• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. पर्यावरण विशेष
  4. Interesting Facts about Earth
Written By WD Feature Desk
Last Updated : मंगलवार, 4 जून 2024 (17:50 IST)

धरती और पर्यावरण से जुड़ी ये रोचक बातें इंसानों के लिए हैं बेहद अहम

कैसे बदल रहा है पृथ्वी पर पर्यावरण, आइये जानते हैं इन तथ्यों से

Interesting Facts about Earth
Interesting Facts about Earth
 
World Environment Day 2024: पूरे ब्रह्माण्ड में पृथ्वी एक ऐसा ज्ञात गृह है जिस पर जीवन है। पिछले करोड़ों सालों में यदि हम पृथ्वी और हमारे पर्यावरण में हुए परिवर्तनों के बारे में अध्यन करें तो कई चौकाने वाले तथ्य सामने आते हैं। आज हम जिस पृथ्वी पर जीवन जी रहे हैं वह पहले ऐसी नहीं थी और परिवर्तन का ये क्रम आने वाले समय में भी इसी तरह से जारी रहेगा। आज इस लेख में हम कुछ ऐसे ही रोचक और ज्ञानवर्धक तथ्यों से अवगत करवा रहे हैं।ALSO READ: प्रकृति से जुड़े इन तथ्यों को जानकर आप चौंक जाएंगे 

धरती और पर्यावरण से जुड़ी रोचक बातें:
  • लगभग 30 करोड़ साल पहले पृथ्वी पर सारे महाद्वीप एक दूसरे के साथ आपस में जुड़े हुए थे। वैज्ञानिकों ने इस का नाम दिया था “Panjea“।वैज्ञानिकों के अनुसार अंतरिक्ष से आये उल्कापिंड पृथिवी से टकराने के कारण Panjea का विभाजन शुरू हुआ और अलग अलग महाद्वीप बनने लगे। वैज्ञानिकों का तो यह भी मानना है कि अगले 25 करोड़ साल में यह सारे महाद्वीप फिर से आपस में जुड़ जायेंगे और “Panjea Ultima” का निर्माण होगा। 
  • हमारे पृथ्वी की उम्र है लगभग 454 करोड़ साल (4।54 Billion year’s)। वैज्ञानिकों ने Radiometric Dating Method के द्वारा पृथ्वी की उम्र का पता लगाया। यह एक ऐसा तरीका है जिसके जरिये बैज्ञानिक किसी भी पत्थर के उम्र की गणना करते है की वो कितना पुराना है और जो सबसे पुराना पत्थर वैज्ञानिकों को मिला वो करीब 454 करोड़ साल पहेला का था। इसी से पृथ्वी की उम्र का पता लगाया गया। 
  • हम मानते हैं कि धरती का गुरुत्वाकर्षण बल हर जगह पर समान ही है, लेकिन सच में ऐसा नहीं है। हमारी धरती पर कुछ जगह ऐसी भी हैं  जहाँ का गुरुत्वाकर्षण बल बाकी जगहों से काफी अलग है जैसे कि कनाडा में स्थित Hudson bay। यह एक ऐसी जगह है जहाँ का गुरुत्वाकर्षण बल बाकी जगहों से काफी अलग है। 
  • पृथ्वी पर लगभग 71% पानी है और 29% ज़मीन है। लेकिन क्या आप जानते है वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सतह से लगभग 660 किलोमीटर गहराइयों में एक बहुत बड़े पानी का स्रोत ढूंढा है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस स्रोत में इतना पानी है जिससे हमारे सभी महासागरों को आराम से तीन बार भरा जा सकता है। 
  • Mount Everest की ऊंचाई समुद्र स्तर से 8850 मीटर है इसीलिए Mount Everest को पृथ्वी का सबसे ऊंचा पर्वत कहा जाता है। लेकिन अगर पृथ्वी की केंद्र से अंतरिक्ष की दूरी देखें तो सबसे ऊंचा पर्वत है Ecuador का Mount Chimborazo। इसकी ऊंचाई है 6310 मीटर। यहाँ मैं एक और बात बताना चाहता हु की पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल इतना ज्यादा है कि जिसके कारण कोई भी पर्वत 15,000 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई नहीं छू पायेगा। 
  • पृथ्वी का औसत तापमान 16°C है। 10 जुलाई 1913 को Death Valley, United States पर आज तक का सबसे Highest Temperature रिकॉर्ड किया गया जो 56।7°C है और अगर Lowest Temperature की बात करे तो वो है -89।2°C, जो 21 जुलाई 1983 को Vostok Station, Russia पर रिकॉर्ड किया गया। 
  • पृथ्वी पर सबसे ऊंचा स्थान है माउंट एवरेस्ट और पृथ्वी पर सबसे गहरा स्थान है Marianas Trench। यह समुन्दर के सबसे करीब 11 किलोमीटर गहरा है। 
  • आए दिन वैज्ञानिक कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं और उन्हीं एक्सपेरिमेंट में से एक है “Sakhalin-1” (2011-2015)। इस प्रोजेक्ट को खत्म होने में 4 साल का वक्त लगा था। “Sakhalin-1” इंसानों द्वारा बनाया गया पृथ्वी का सबसे गहरा गड्ढा है जिसकी गहराई है 13,500 मीटर। इससे पहले इंसान द्वारा बनाया गया पृथ्वी का सबसे गहरा गड्ढा था Kola Super deep Borewhole, जिसकी गहराई हैं 12 किलोमीटर। 
  • यह तो सभी को पता है कि पृथ्वी का सिर्फ एक तिहाई (1/3) हिस्सा ही जमीन से घिरा हुआ है। लेकिन इस एक तिहाई हिस्से की सिर्फ 50% जमीन ही इंसानों के रहने लायक हैं और बाकी के 50% जमीन रेगिस्तान, पहाड़ पर्वत और घने जंगलों से भरा है। 
  • पृथ्वी के बारे में एक जानकारी यह भी है कि अटलांटिक महासागर में जितना पानी है उतना ही पानी अंटार्कटिका के बर्फ के रूप में मौजूद है। 
  • हमारे पृथ्वी पर इतना Gold है जिससे पूरे पृथ्वी की सतह को 1.5 फीट की गहराई तक ढका जा सकता है। 
  • पृथ्वी पर एक बार सबसे विशाल उल्कापिंड गिरा था, इसका नाम होबा मीटिऑराइट रखा गया था। 
  • पृथ्वी 1670 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपने एक्सिस पर घूमती है और इसके साथ साथ हम भी इसी रफ्तार से घूम रहे है। 
  • वैसे तो पृथ्वी का 29% हिस्सा ही जमीन से घिरा है लेकिन इस 29% का भी एक-तिहाई हिस्से में रेगिस्तान है। 
  • पृथ्वी पर हर रोज़ 44,000 बदल गरजते है जिससे से सिर्फ 1800 बदल ही बारिश के रूप में बरसते है। 
  • पृथ्वी की घूमने की रफ़्तार धीरे धीरे कम होती जा रही है लेकिन हम इसे महेसुस इसलिए नही कर पा रहे है पृथ्वी की घूमने की रफ्तार हर 100 साल में 17 मिली सेकंड कम हो रही है। 
  • पृथ्वी की घूमने की रफ़्तार कम होने की वजह है चांद। चांद हर साल पृथ्वी से 3.785 सेंटीमीटर दूर जा रहा है। 
  • लगभग 450 करोड़ साल पहले पृथ्वी पर एक दिन 26 घंटे का होता था। 
  • दुनिया के सभी महासागरों में कुल मिलाकर 10 लाख से भी ज्यादा प्रजातियां रहते हैं और उनमें से दो तिहाई (2/3) हिस्से को तो अभी तक खोजा ही नहीं गया। 
  • पृथ्वी के बारे में एक हैरान कर देने वाली जानकारी यह भी है कि दुनिया में जितने भी सागर, नदिया है उनमे मौजूद 90% कचरा प्लास्टिक है। वो प्लास्टिक जो कभी खत्म ही नहीं होता।