• Webdunia Deals
Candidate Name विश्वेन्द्र सिंह
State राजस्थान
Party Congress
Constituency डीग-कुम्हेर
Candidate Current Position MLA

Vishvendra Singh profile in hindi : विश्वेन्द्र सिंह पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग के कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते हैं। डीग-कुम्हेर विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने विश्वेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है तो भाजपा ने डॉ. शैलेष सिंह को फिर से टिकट दिया है।
 
राजनीतिक करियर : विश्वेन्द्र सिंह को राजनीति का लंबा अनुभव है। विश्वेन्द्र सिंह ने 1988 में राजनीतिक पारी का आगाज किया और भरतपुर जिला प्रमुख बने। उसके बाद साल 1989 में उन्होंने जनता पार्टी के टिकट से लोकसभा का चुनाव लड़ा और सांसद बने। राजस्थान सियासी संकट 2020 में बगावत करने पर इनसे पर्यटन मंत्री का पद छीन लिया गया था।
 
क्या कहता है सीट का गणित : विश्वेन्द्र सिंह कुम्हेर सीट से ही चुनाव लड़ते हैं।  2018 के विधानसभा चुनाव में भी विश्वेन्द्र सिंह और डॉ. शैलेष सिंह के बीच ही मुकाबला हुआ था। तब कांग्रेस पार्टी के विश्वेन्द्र सिंह ने भाजपा के प्रत्याशी शैलेष सिंह को 8 हजार 218 वोटों से हराया था।   
 
मंडल आयोग के खिलाफ इस्तीफा : वीपी सिंह की सरकार ने 1990 में मंडल आयोग की सिफारिश लागू की थी। इसमें 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया था। उस समय विश्वेन्द्र सिंह ने लोकसभा की सदस्यस्ता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद साल 1993 में विश्वेन्द्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर नदबई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 
 
विश्वेन्द्र सिंह साल 1999 में फिर भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े और जीते। अगले लोकसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की और लोकसभा पहुंचे।
 
कांग्रेस में जाने पर मिली हार : 2009 में भरतपुर की लोकसभा सीट को अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व कर दिया गया था। 2008 के विधानसभा चुनाव में डीग विधानसभा सीट पर उन्होंने भाजपा से टिकट मांगा लेकिन पार्टी ने डॉ. दिगंबर सिंह को प्रत्याशी बना दिया। भाजपा से टिकट न मिलने पर विश्वेन्द्र सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। विश्वेन्द्र सिंह ने 2013 के विधानसभा चुनाव में फिर कांग्रेस के टिकट पर कुम्हेर से ही ताल ठोकी और भाजपा उम्मीदवार दिगंबर सिंह को लगभग 11 हजार वोटों से हराकर बदला लिया।
 
जन्म : विकिपीडिया पर मौजूद जानकारी के मुताबिक विश्वेन्द्र सिंह का जन्म 23 जून 1962 को हुआ।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Rajasthan 200 Nov, 25, 2023
Madhya Pradesh 230 Nov, 17, 2023
Telangana 119 Nov, 30, 2023
Chattisgarh-1 20 Nov, 07, 2023
Chattisgarh-2 70 Nov, 17, 2023
Mizoram 40 Nov, 07, 2023