• Webdunia Deals
Candidate Name विजय शाह
State मध्यप्रदेश
Party BJP
Constituency हरसूद (अजा)
Candidate Current Position MLA

Kunvar Vijay Shah Biography in hindi : खंडवा जिले की आदिवासी सीट हरसूद पर कुंवर विजय शाह (Kunvar Vijay Shah)  को 8वीं बार चुनावी मैदान में उतारा गया है। वे मकड़ाई राजघराने के वंशज हैं। वे 8 पारी में 5 मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
 
राजनीतिक सफर : भाजपा के टिकट पर पहला विधानसभा चुनाव 1990 में लड़ा था, तब से अब तक लगातार 7 चुनावों में अपराजित प्रत्याशी रहे हैं। इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज के छात्रसंघ में उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया। 10 से भी अधिक वर्षों तक अभाविप से जुड़े रहकर उन्होंने अनेक रचनात्मक कार्यों एवं गतिविधियों में युवाओं का नेतृत्व किया।
 
1990 में हुए 9वीं विधानसभा के चुनाव में शाह को भाजपा के विधायक के रूप में खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र से चुना गया था। कुंवर विजय शाह पहली बार मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के मंत्रिमंडल में 28 जून 2004 को शामिल हुए थे।
 
जन्म और शिक्षा : विजय शाह का जन्म 1 नवंबर 1962 को हुआ था। उन्होंने एमए तक की शिक्षा हासिल की है। अपने छात्र जीवन से ही कुंवर विजय शाह राजनीति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हो गए थे।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Rajasthan 200 Nov, 25, 2023
Madhya Pradesh 230 Nov, 17, 2023
Telangana 119 Nov, 30, 2023
Chattisgarh-1 20 Nov, 07, 2023
Chattisgarh-2 70 Nov, 17, 2023
Mizoram 40 Nov, 07, 2023