• Webdunia Deals
Candidate Name उषा ठाकुर
State मध्यप्रदेश
Party BJP
Constituency महू
Candidate Current Position MLA

शिवराज सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर (Usha Thakur) भाजपा (BJP) की तेजतर्रार नेता मानी जाती हैं। वे अपने बयानों से भी सुर्खियों में रहती हैं। 2023 के विधानसभा चुनावों में उन्हें एक बार फिर महू सीट से मैदान में उतारा गया है। उषा ठाकुर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 2014 में उषा ठाकुर ने मुस्लिम युवकों के गरबा पंडालों में प्रवेश से संबंधित बयान देकर सुर्खियां बटोरी थीं।
 
राजनीतिक सफर : उषा ठाकुर संघ की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी से जुड़ी रही हैं। उषा ठाकुर ने 1989 में सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय होना शुरू किया।

इसके बाद 1990 में वे पार्षद बनीं। पार्षद बनने के पहले स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के परिवार से उनकी मुलाकात हुई। भगत सिंह के परिवार ने उन्हें एक कटार भेंट की थी।

ठाकुर इसे अपनी जिंदगी का सबसे ऐतिहासिक क्षण मानती हैं और अक्सर इस कटार को अपने साथ ही रखती हैं। 2003 में ठाकुर पहली बार विधायक चुनी गईं और फिर 2020 में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में उन्हें जगह मिली और वे कैबिनेट मंत्री बनी। 
 
उषा ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन में तीन विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन खास बात यह है कि यह तीनों चुनाव उन्होंने अलग-अलग सीटों से लड़े हैं।

2003 में उषा ठाकुर ने पहली बार भाजपा के टिकट पर इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 से विधानसभा चुनाव लड़ा। चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के विधायक रामलाल यादव (भल्लू यादव) को पराजित किया था।

2013 में उषा ठाकुर को इंदौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया और यहां पर भी उषा ठाकुर ने पिछले 15 सालों से कांग्रेस के विधायक रहे अश्विन जोशी को मात दी। 
 
जीता महू का चुनाव : 2018 में भाजपा ने उषा ठाकुर को महू से उम्मीदवार बनाया। उस समय यह कहा जा रहा था कि बीजेपी के लिए महू सीट जीतना बेहद मुश्किल है।

उषा ठाकुर को भी बहुत कम समय ही मिला था, लेकिन फिर भी ठाकुर ने महू विधानसभा में कांग्रेस के कद्दावर नेता अंतर सिंह दरबार को तकरीबन 6000 मतों से हराकर इस जीत के साथ ही उषा ठाकुर का भाजपा में कद बढ़ाया। 
 
जन्म और शिक्षा : उषा ठाकुर का जन्म 3 फरवरी 1966 को इंदौर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने हिन्दी साहित्य में रुचि विकसित की और बाद में इतिहास में एमए किया। एजुकेशन और इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन और एमफिल कर चुकी हैं।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Rajasthan 200 Nov, 25, 2023
Madhya Pradesh 230 Nov, 17, 2023
Telangana 119 Nov, 30, 2023
Chattisgarh-1 20 Nov, 07, 2023
Chattisgarh-2 70 Nov, 17, 2023
Mizoram 40 Nov, 07, 2023