Election Candidate Udhayanidhi Stalin 203.html

Candidate Name उदयनिधि स्टालिन
State तमिलनाडु
Party DMK
Constituency चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी
Candidate Current Position Deputy chief minister of Tamil Nadu

उदयनिधि स्टालिन एक भारतीय फिल्म निर्माता, अभिनेता और राजनीतिज्ञ हैं। 28 सितंबर 2024 से वे तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री हैं। उनके पिता एम. के. स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री है। 
 
जन्म और शिक्षा : उदयनिधि स्टालिन का जन्म 27 नवंबर 1977 को हुआ था। उन्होंने डॉन बॉस्को मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल में अपनी आरंभिक शिक्षा प्राप्त की और चेन्नई के लोयोला कॉलेज से विज़ुअल कम्युनिकेशंस में डिग्री हासिल की।
 
राजनीतिक करियर :  उदयनिधि ने 2021 में पॉक-थिरुवल्लिकेनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। उदयनिधि को दिसंबर 2022 में पिता के नेतृत्व वाले मंत्रालय में तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास, विशेष अधिनियम कार्यान्वयन विभाग के मंत्री बनाया गया।

28 सितंबर 2024 को तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। 2026 के चुनाव में भी उदयनिधि चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।