• Webdunia Deals
Candidate Name टी. राजा सिंह
State तेलंगाना
Party BJP
Constituency गोशामहल
Candidate Current Position MLA

Tiger Raja Singh Biography in Hindi : भाजपा ने टी.राजा सिंह को हैदराबाद की गोशामहल सीट से मैदान में उतारा है। टी राजा को एक हिन्दूवादी नेता के तौर पर जाना जाता है। टी. राजा सिंह को टिकट मिलना हर किसी को हैरान इसलिए कर रहा है क्योंकि लिस्ट जारी होने से कुछ घंटे पहले ही उनका पार्टी से निलंबन वापस लिया गया था। टी. राजा सिंह फिलहाल तेलंगाना में भाजपा के इकलौते विधायक हैं। 
 
राजनीतिक सफर : राजा सिंह में राजनीति में आने से पहले बजरंग दल से जुड़े थे और टीडीपी से नगर पार्षद चुने गए। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का हाथ थाम लिया और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में गोशामहल सीट से जीते। तब से वे इस सीट पर जीतते आ रहे हैं।
 
गौरक्षक के तौर पर पहचान : टी. राजा सिंह  राज्य में पसंदीदा नेता हैं और उन्हें गौरक्षक के तौर पर जाना जाता है। 2018 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 5 विधायकों में से सिर्फ टी राजा ही जीत बरकरार रखने में कामयाब हुए थे, जबकि किशन रेड्डी जैसे दिग्गज नेता को भी हार का सामना करना पड़ा था। तेलंगाना राष्ट्र समिति (भारत राष्ट्र समिति, BRS) की लहर में उन्होंने जीत हासिल की।
 
जन्म और शिक्षा : टी. राजा का जन्म 15 अप्रैल, 1977 को हैदराबाद के एक हिन्दू परिवार में हुआ था। उनके घर की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी इसलिए उनका बचपन संघर्षों से भरा रहा। पढ़ाई भी पूरी नहीं हो सकी। मीडिया को दी जानकारी के अनुसार दशकों पहले उनके बड़े देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाया करते थे। टी राजा ने बताया कि उनके घर की हालत इतनी खराब थी कि वे ऑडियो और वीडियो कैसेट बेचा करते थे। कैसेट का बिजनेस बंद कर दिया और इलेक्ट्रिक वायरिंग का काम शुरू कर दिया। टी. राजा की पत्नी का नाम उषा सिंह है।
 
75 ज्यादा एफआईआर : टी. राजा सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। मीडिया जानाकारी के मुताबिक टी. राजा के खिलाफ 75 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर एफआईआर हेट स्पीच, लॉ एंड ऑर्डर के उल्लंघन और कर्फ्यू के आदेशों के उल्लंघन के मामले में दर्ज की गई है।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Rajasthan 200 Nov, 25, 2023
Madhya Pradesh 230 Nov, 17, 2023
Telangana 119 Nov, 30, 2023
Chattisgarh-1 20 Nov, 07, 2023
Chattisgarh-2 70 Nov, 17, 2023
Mizoram 40 Nov, 07, 2023