Election Candidate Tej Pratap Yadav 177.html

Candidate Name तेज प्रताप यादव
State Bihar
Party JJD
Constituency महुआ
Candidate Current Position JJD Chief

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव 
2025 में जनशक्ति जनता दल नाम की नई पार्टी बनाकर मैदान में उतरे हैं। तेजप्रताप अपने बयानों और कारनामों से सुर्खियों में रहते हैं। कभी वे मंच से पुलिसवाले को फटकार लगाते हैं तो कभी कृष्ण बनकर बांसुरी बजाते हैं। अपने बेटे के इन्हीं कारनामों के कारण लालू यादव ने तेजप्रताप को पार्टी व परिवार से 6 वर्षों के लिए निलंबित कर दिया है। 
 
तेजप्रताप यादव का राजनीतिक करियर
2020 का बिहार विधानसभा चुनाव तेजप्रताप हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से लड़ा था यहां से उनकी जीत हुई थी। वर्तमान में वे यहीं से विधायक हैं। वे बिहार के महागठबंधन में नीतीश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि 25 मई 2025 को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल से 6 वर्षों के लिए निष्काषित कर दिया। 
 
पत्नी से पारिवारिक विवाद 
ऐश्वर्या राय चंद्रिका राय की बेटी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती हैं। तेज प्रताप यादव का विवाह 2018 में ऐश्वर्या राय से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पारिवारिक विवाद के कारण दोनों अलग-अलग हो गए और बाद में तेज प्रताप यादव ने तलाक के लिए आवेदन दिया जो अभी तक फैमिली कोर्ट में लंबित है।
 
जन्म और शिक्षा
तेज प्रताप यादव का जन्म गोपालगंज में हुआ था। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक तेज प्रताप यादव ने 12वीं तक पढ़ाई की है। तेज प्रताप ने 12वीं परीक्षा बिहार बोर्ड से की है। उन्होंने साल 2010 में 12वीं पास की है। इसके बाद उन्होंने फ्लाइंग क्लब में एडमिशन लिया और पायलट का कोर्स किया। इसके बाद वे राजनीति में आ गए। 
 
अनुष्का यादव नाम की लड़की से रिलेशन पर नाराज परिवार 
तेज प्रताप यादव से जुड़े कई विवाद रहे हैं। चाहे पिछली होली की पार्टी के अवसर पर कॉन्स्टेबल को वर्दी में धमकी देकर नाचने के लिए कहना या फिर पिता की सुरक्षा में कमी करने पर पीएम मोदी को अपमानजनक तरीके से धमकी देना। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उठा है। तेजप्रताप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनुष्का यादव नामक लड़की के साथ अपने 12 साल के पुराने रिश्ते का सार्वजनिक रूप से खुलासा किया है। इसमें उन्होंने लड़की के साथ के कुछ फोटोज भी शेयर की। उन्होंने बताया कि वे पिछले 12 सालों से अनुष्का के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं। विवाद बढ़ने पर उन्होंने पोस्ट हटाते हुए कहा कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है। फिर भी दोनों के रिश्तो से जुड़े कई चित्र दूसरे मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देखने को मिले थे। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से रिश्ते रहे हों। 
 
वैसे विवाद बढ़ते देखकर पार्टी की ओर से भी उनके विरुद्ध कठोर एक्शन लिया गया। पिता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार दोनों से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया। इन विवादों के बाद में उनके मामा साधु यादव ने भी चौंकाने वाले बयान दिए। उन्होंने मीडिया को बताया कि तेज प्रताप केवल अनुष्का के साथ ही नहीं बल्कि कई अन्य लड़कियों के साथ भी रिश्ते में है।
 
तेजप्रताप को मिला है इन पार्टियों का साथ 
तेज प्रताप यादव ने राजद से अलग होकर खुद को मजबूत करने के लिए पहले पार्टी बनाई और फिर गठबंधन की राजनीति का दामन थाम लिया। विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम), प्रगतिशील जनता पार्टी (पीजेपी), वाजिब अधिकार पार्टी (डब्ल्यूएपी) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (एसकेवीपी) शामिल हैं।  

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Bihar 243 Nov, 06, 2025