• Webdunia Deals
Candidate Name संयोगिता सिंह जूदेव
State छत्तीसगढ़
Party BJP
Constituency चन्द्रपुर
Candidate Current Position BJP Worker

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में चंद्रपुर से भाजपा ने संयोगिता सिंह जूदेव पर फिर दांव लगाया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में संयोगिता सिंह चंद्रपुर विधानसभा में तीसरे स्थान पर रही। कांग्रेस के प्रत्याशी रामकुमार यादव से चुनाव हार गई थीं। दूसरे स्थान पर बसपा की गीतांजलि पटेल रहीं। संयोगिता जूदेव जशपुर राजघराने के दिलीप सिंह जूदेव की बहू और स्व. युद्धवीर जूदेव की पत्नी हैं।
 
राजनीतिक सफर : संयोगिता सिंह जूदेव को राजनीति विरासत में मिली है। कभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे उनके ससुर भाजपा के कद्दावर नेताओं में माने जाते हैं। वे भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे। 2018 के चुनाव में भाजपा ने युद्धवीर सिंह का टिकट काटकर संयोगिता जूदेव को टिकट दिया। हालांकि इस चुनाव में वे तीसरे स्थान पर रहीं। हालांकि अपनी विधानसभा में वे लगातार सक्रिय रहीं। उन्होंने अपनी विधानसभा में पैदल यात्राएं कीं और मतदाताओं से जीवंत संपर्क रखा। 
 
पति की मौत के बाद भी नहीं छोड़ी पार्टी : संयोगिता जूदेव के पति युद्धवीर सिंह की  2021 में एक सड़क हादसे में घायल हुए थे। इलाज के दौरान मौत हो गई थी।‌ पति की मौत के बाद भी संयोगिता भाजपा से जुड़ी रहीं। अपने पति की विरासत को उन्होंने पूरी तरह से संभाला। इसके बाद उन्हें पार्टी ने कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियां दीं। चुनाव हारने के बाद भाजपा ने उन्हें प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य के रूप में जगह दी।
 
जन्म और शिक्षा : संयोगिता सिंह जूदेव पन्ना जिले के अजबगढ़ रियासत की राजकुमारी हैं। उनका जन्म 20 मार्च 1986 को हुआ। संयोगिता ने एमकॉम तक पढ़ाई की है। संयोगिता का विवाह युद्धवीर जुदेव से हुआ। युद्धवीर सिंह जूदेव भी सक्रिय राजनीति में रहे और 2008 व 2013 में विधायक चुने गए। 

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Rajasthan 200 Nov, 25, 2023
Madhya Pradesh 230 Nov, 17, 2023
Telangana 119 Nov, 30, 2023
Chattisgarh-1 20 Nov, 07, 2023
Chattisgarh-2 70 Nov, 17, 2023
Mizoram 40 Nov, 07, 2023