• Webdunia Deals
Candidate Name सचिन पायलट
State राजस्थान
Party Congress
Constituency टोंक
Candidate Current Position MLA

Sachin Pilot Biography in Hindi : सचिन पायलट राजस्‍थान की राजनीति में सबसे युवा और साफ छवि वाला चेहरा हैं। वे कांग्रेस के दिवंगत दिग्‍गज नेता राजेश पायलट के बेटे हैं।

राजस्‍थान के उप-मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत के साथ उनकी अक्‍सर राजनीतिक खींचतान होती रहती है, दोनों के बीच का राजनीतिक विवाद कई बार कांग्रेस आलाकमान दिल्‍ली तक भी जा चुका है।  
राजनीतिक सफर : साल 2002 में अपने पिता के जन्मदिन 10 फरवरी को सचिन ने कांग्रेस ज्‍वॉइन की थी। इस अवसर पर एक बडे़ किसान सभा का आयोजन भी किया गया था।

13 मई 2004 को पायलट चौदहवीं लोकसभा के लिए दौसा सीट से चुने गए जिसमें उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1.2 लाख मतों से हराया था।

26 साल की उम्र में वे सांसद बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति थे। पायलट केंद्र सरकार के गृह विभाग के स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य एवं नागरिक उड़्डयन मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

2014 में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी नेतृत्व ने 21 जनवरी को सचिन पायलट पर भरोसा किया और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया। उनके नेतृत्व में पार्टी ने 2018 में राजस्थान विधानसभा चुनाव जीता।

दिसंबर 2018 में राजस्थान विधानसभा चुनावों के पश्चात वे राजस्थान के 5 वें उप मुख्यमंत्री भी बने। अशोक गहलोत से मतभेदों को लेकर 14 जुलाई 2020 को उन्हें उप मुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। 
 
पारिवारिक पृष्‍ठभूमि : सचिन पायलट दिवंगत कांग्रेस नेता राजेश पायलट के बेटे हैं,जो कांग्रेस ने गांधी परिवार के काफी करीब थे।

सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट राजस्थान के बड़े गुर्जर नेताओं में से एक थे। वे कांग्रेस के जानेमाने नेता और केंद्रीय मंत्री थे।

सचिन पायलट ने सन 2004 में सारा अब्दुल्लाह से विवाह किया, जो कश्मीर के दिग्गज नेता फारूख अब्दुल्ला की बेटी हैं। सचिन पायलट के दो बेटे हैं आरान और विहान पायलट हैं। 
 
उपलब्धि : उन्होंने 14वीं लोकसभा में कांग्रेस की ओर से दौसा से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इस समय उनकी आयु मात्र 26 वर्ष थी, जो भारत में सबसे कम आयु में सांसद बनने का कीर्तिमान भी बना।

सचिन इसके बाद 15वीं लोकसभा अर्थात 2009 के लोकसभा चुनाव में वे अजमेर से सांसद चुने गए। 2018 में कांग्रेस की सत्ता आने पर उन्हें राजस्थान का डिप्टी सीएम भी बनाया गया।

वे राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। हालांकि अशोक गहलोत से मतभेद के चलते उन्हें डिप्टी सीएम पद के साथ अध्यक्ष पद भी गंवाना पड़ा। 
 
जन्‍म : जन्म 7 सितंबर 1977 सहारनपुर 
 
शिक्षा : नई दिल्ली के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा। दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक की डिग्री।  अमरीका के पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय के व्हॉर्टन स्कूल से एमबीए।
 
शौक : सचिन अपनी सेहत के प्रति काफी सजग रहते हैं, इसके लिए वे प्रतिदिन योग और कसरत करते हैं। उन्हें गीत-संगीत सुनना और फ़िल्में देखना भी बहुत पसंद है। उनका पसंदीदा खेल क्रिकेट है।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Rajasthan 200 Nov, 25, 2023
Madhya Pradesh 230 Nov, 17, 2023
Telangana 119 Nov, 30, 2023
Chattisgarh-1 20 Nov, 07, 2023
Chattisgarh-2 70 Nov, 17, 2023
Mizoram 40 Nov, 07, 2023