• Webdunia Deals
Candidate Name रविन्द्र चौबे
State छत्तीसगढ़
Party Congress
Constituency साजा
Candidate Current Position MLA

ravindra choubey profile in hindi :  रविन्द्र चौबे (Ravindra Choubey) छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं में से एक हैं, जो राज्य के गठन के पहले से राजनीति में सक्रिय हैं। जब छत्तीसगढ़ मध्‍य प्रदेश का भाग था। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में रविन्द्र चौबे को कांग्रेस ने साजा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है।

रविन्द्र चौबे 1990 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। उसके बाद लगातार विधायक निर्वाचित होते हुए 2018 में सातवीं बार विधायक बने। केवल 2013 में वे विधायक नहीं बने थे।  
 
राजनीतिक सफर : छात्र राजनीति से अपने राजनैतिक कैरियर की शुरुआत की। वे छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। मध्‍यप्रदेश विधानसभा चुनावों में लगातार चार बार जीत दर्ज की। 1997 में मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग का भी प्रभार उन्हें मिला। 1998 में मंत्री मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन जनसंपर्क एवं जन शिकायत निवारण विभाग के प्रभारी मंत्री बने। 
 
अलग छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रदेश में बने पहले जोगी मंत्रिमंडल में रविन्द्र चौबे को मंत्री लोक निर्माण,आवास एवं पर्यावरण, नगरीय प्रशासन एवं विकास, विधि विधाई एवं संसदीय कार्य विभाग छत्तीसगढ़ शासन की जवाबदारी मिली।
 
रविन्द्र चौबे 2009 से 2013 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भी रहे। 2018 में कांग्रेस की सरकार आने के बाद मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, संसदीय कार्य, विधि एवं विधाई कार्य, कृषि विकास, किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग के मंत्री बने। 
 
2019 से 2021 तक पदेन सभापति नियम समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा बने। वर्तमान में रविन्द्र चौबे छत्तीसगढ़ शासन विधि एवं विधाई कार्य कृषि विकास किसान कल्याण जैव प्रौद्योगिकी पशुधन विकास मछली जल संसाधन एवं आयाकट, सहकारिता एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री हैं।
 
जन्म और शिक्षा : 28 मई, 1957 को जन्मे रविन्द्र चौबे बीएससी एलएलबी तक पढ़े हैं।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Rajasthan 200 Nov, 25, 2023
Madhya Pradesh 230 Nov, 17, 2023
Telangana 119 Nov, 30, 2023
Chattisgarh-1 20 Nov, 07, 2023
Chattisgarh-2 70 Nov, 17, 2023
Mizoram 40 Nov, 07, 2023