• Webdunia Deals
Candidate Name डॉ. रमन सिंह
State छत्तीसगढ़
Party BJP
Constituency राजनांदगांव
Candidate Current Position Former CM and MLA

Raman Singh biography in Hindi : भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव सीट मैदान में उतरे हैं। सिंह 2003 से 2018 तक 3 पूर्ण कार्यकालों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री रहे। डॉ. रमन सिंह 2008 से लगातार राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।
 
मंत्री और मुख्यमंत्री : 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार करुणा शुक्ला को 16,933 वोटों से हराया था। उन्होंने 2008 और 2013 में भी कांग्रेस उम्मीदवारों उदय मुदलियार और बाद में उनकी पत्नी अलका उदय मुदलियार को हराकर चुनाव जीता था।

रमन सिंह ने 1999 में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व किया था और तब उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को 26,715 वोटों से हराया था। वे 1999 से 2003 तक अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री भी रहे। 
 
रमन सिंह ने छत्‍तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी नेतृत्व किया और 2003 में पहली बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने। 2008 में दूसरी व 2013 में तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। इस दौरान उन्हें राष्ट्रीय स्तर के कई सम्मान भी मिले। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा की जवाबदारी सौंपी गई है।
 
राजनीतिक करियर : विधायक डॉ. रमन सिंह गरीबों के डॉक्टर और चाउंर वाले बाबा के नाम से मशहूर रहे हैं। उन्होंने जनसंघ कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वे युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे। पहली बार उन्होंने 1983 में कवर्धा नगर पालिका के पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 
 
1989 में वे पहली बार विधायक चुने गए। वे कुल 6 बार विधायक रहे हैं। 1999 में राजनांदगांव लोकसभा से सांसद निर्वाचित होकर अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्यमंत्री भी रहे।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Rajasthan 200 Nov, 25, 2023
Madhya Pradesh 230 Nov, 17, 2023
Telangana 119 Nov, 30, 2023
Chattisgarh-1 20 Nov, 07, 2023
Chattisgarh-2 70 Nov, 17, 2023
Mizoram 40 Nov, 07, 2023