• Webdunia Deals
Candidate Name राजेश टोपे
State महाराष्ट्र
Party NCP
Constituency घनसावंगी
Candidate Current Position MLA

Rajesh Tope Profile in hindi : सीनियर NCP(SP) नेता और पूर्व मंत्री राजेश टोपे घनसावंगी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के हिकमत उधान है। टोपे 2009 से घनसावंगी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। टोपे उद्धव ठाकरे सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं।
 
राजनीतिक करियर : राजेश टोपे पहली बार 1999 में अंबाड निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। वे 2004 में भी इसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर लगातार दूसरी बार विधायक बने। इसके बाद टोपे ने निर्वाचन क्षेत्र में बदलाव कर 2009 में घनसावंगी से चुनाव लड़ा और लगातार तीसरी बार माहाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य बने। जीत के इस क्रम को उन्होंने 2014 में भी जारी रखा। टोपे उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। 
 
जन्म और शिक्षा : राजेश टोपे का जन्म 11 जनवरी 1969 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुआ था। उनके पिता अंकुशराव टोपे 1991 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर 1991 में लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद चुने गए थे। राजेश टोपे के पास मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री है। 

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Delhi 70 FEB, 05, 2025