• Webdunia Deals
Candidate Name राजेन्द्र सिंह
State राजस्थान
Party BJP
Constituency तारानगर
Candidate Current Position MLA

Rajendra Singh Rathore Biography in Hindi : राजस्थान की भूमि से जुड़े नेताओं में राजेन्द्र सिंह राठौड़ (Rajendra Singh Rathore) का नाम प्रमुख रूप से लिया जाता है। राजेन्द्र की गिनती वरिष्ठ बीजेपी नेताओ में होती है, इसका कारण यह है कि वे 1990 से लेकर अब तक 7 बार विधायक चुने जा चुके हैं। राजेन्द्र सिंह राठौड़ वर्तमान में राजस्थान में विपक्ष के उपनेता हैं। वे चुरू विधानसभा सीट से विजयी होते आए हैं, लेकिन 2023 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें तारानगर सीट से मैदान में उतारा है। राजस्थान की वसुंधरा राजे की सरकार में वे स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। 
 
राजनीतिक करियर : राजेंद्र सिंह राठौड़ ने छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत कर दी थी। राजेन्द्र सिंह विद्यार्थियों से संबंधित मागों को विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने उठाते थे और कॉलेज प्रशासन को उनके आगे झुकना पड़ता। 1979 में उन्होंने छात्रसंघ चुनाव में जीत हासिल की थी और वे छात्र संघ अध्यक्ष के लिए चुने गए।

1985 में उन्होंने जनता दल के टिकट पर राजस्थान के चूरू विधानसभा से अपने जीवन का पहला चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और राजस्थान में होने वाले अगले चुनाव जब 1990 में हुए तो उन्होंने एक बार फिर चूरू से ही दांव लगाया और इस बार उन्हें भारी मतों से जीत हासिल की।  
 
भाजपा में शामिल हुए : 1993 में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने और फिर इसके बाद तो वे लगातार चुनावों में जीत हासिल की। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 1990 के बाद से वे अब तक राजस्थान में सात बार विधायक चुने जा चुके हैं। वे अपने राजनीतिक जीवन में चूरू को ही चुना मगर एक बार उन्होंने केवल राजस्थान के तारानगर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। 
 
मंत्री पद भी संभाला : राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें मंत्री जरूर बनाया गया। वे राजस्थान में भाजपा सरकारों में अब तक एक बार राज्यमंत्री बनने के बाद हमेशा कैबिनेट मंत्री ही बनाए गए हैं। चिकित्सा, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, ग्रामीण विकास और पंचायती राज व संसदीय कार्य जैसे मंत्रालयों को उन्होंने संभाला हैं। 
 
जन्म और शिक्षा : राजेंद्र सिंह राठौड़ का जन्म 21 अप्रैल, 1955 को राजस्थान के चूरू जिले के सरदारसर के एक गांव हरपालसर में हुआ था। उनके पिता का नाम उत्तम सिंह और मां का नाम हरफूल कंवर है। उनके पिता राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रह चुके हैं। 
 
राजेन्द्र सिंह राठौर की प्रारंभिक शिक्षा हनुमानगढ़ जिले से हुई। इसे उन्होंने जयपुर से राजस्थान विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। यहां से उन्होंने बी.एससी की डिग्री हासिल की। 1976-77  में एलएलबी, 1977-78 में डीएलएल, 1979-80 एमए किया।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Rajasthan 200 Nov, 25, 2023
Madhya Pradesh 230 Nov, 17, 2023
Telangana 119 Nov, 30, 2023
Chattisgarh-1 20 Nov, 07, 2023
Chattisgarh-2 70 Nov, 17, 2023
Mizoram 40 Nov, 07, 2023