| Candidate Name |
राजीव चंद्रशेखर |
| State |
केरल |
| Party |
BJP |
| Constituency |
नेमोम |
| Candidate Current Position |
Kerala BJP President |
राजीव चंद्रशेखर एक भारतीय राजनीतिज्ञ और उद्यमी हैं। वे मोदी सरकार में मंत्री रहे हैं। वर्तमान में वे केरल में भाजपा की कमान संभाल रहे हैं।
जन्म और शिक्षा : राजीव चंद्रशेखर का जन्म 31 मई 1964 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उनके पिता, एम.के. चंद्रशेखर, भारतीय वायु सेना में एयर कमोडोर और राजेश पायलट के प्रशिक्षक थे। राजीव चंद्रशेखर ने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उन्होंने 1988 में शिकागो के इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री प्राप्त की। राजीव का विवाह अंजू चंद्रशेखर से हुआ है, जो बीपीएल समूह के संस्थापक टीपीजी नाम्बियार की बेटी हैं।
राजनीति करियर : राजीव चंद्रशेखर 2006 में राज्यसभा से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। वे 3 बार राज्यसभा सदस्य रहे हैं। जुलाई 2021 में, चंद्रशेखर को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया। मंत्री बनने से पहले वे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं।
2024 के लोकसभा चुनावों में, चंद्रशेखर को केरल के तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा गया था। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम की नेमोम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।