| Candidate Name |
नीरज कुमार सिंह बबलू |
| State |
Bihar |
| Party |
NDA |
| Constituency |
छातापुर |
| Candidate Current Position |
MLA |
नीरज कुमार सिंह बबलू वर्तमान में बिहार के सुपौल जिले की छातापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। नीरज कुमार सिंह बबलू को बिहार की राजनीति में कोसी क्षेत्र के एक प्रभावशाली और बाहुबली नेता के रूप में जाना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि नीरज कुमार सिंह बबलू बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत राजपूत के चचेरे भाई हैं, जिनकी साल 2020 में संदिग्ध मौत हो गई थी। वे इस सीट से एक बार फिर मैदान में हैं। बबलू बिहार सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कैबिनेट मंत्री भी है। वे इस सीट पर पहले 4 बार जीत चुके हैं।
राजनीतिक करियर
नीरज कुमार सिंह का राजनीतिक करियर 20 साल से भी ज्यादा का है। नीरज कुमार लगातार 4 बार विधायक बन चुके हैं। वे पहली बार जेडीयू के टिकट पर 2005 में राघोपुर विधानसभा सीट विधायक बने थे। इसके बाद साल 2010 में वे सुपौल जिले की छातापुर विधानसभा सीट से विधायक बने और फिर उन्होंने जेडीयू को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। बिहार के 2015 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने इसी सीट पर एक फिर से जीत हासिल की और साल 2020 में चौथी बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने।
जन्म और शिक्षा
नीरज कुमार सिंह बबलू का जन्म 1969 को बिहार के सुपौल जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम राम किशोर सिंह है। नीरज कुमार सिंह बबलू ने एसएमएस आरकेएस कॉलेज, मधुबनी से 12वीं पास किया है। नीरज कुमार सिंह बबलू ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दिए चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों का खुलासा किया है। 3 लंबित आपराधिक मामलों का जिक्र उन्होंने 2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे किया है।