• Webdunia Deals
Candidate Name नरोत्तम मिश्रा
State मध्यप्रदेश
Party BJP
Constituency दतिया
Candidate Current Position MLA

Narottam Mishra hindi Biography : बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) मध्यप्रदेश की राजनीति के बड़े नेता माने जाते हैं। भाजपा का ब्राह्मण चेहरा माने जाने वाले नरोत्तम मिश्रा की हैसियत 'शिवराज सरकार' में नंबर दो की है। भाजपा ने उन्हें एक बार दतिया से चुनावी मैदान में उतारा है।
 
राजनीतिक सफर : छात्र जीवन से ही वे राजनीति में आ गए थे। 1977 में उन्हें छात्र संघ का सचिव बना दिया गया। 1978 से 1980 के बीच में नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश भाजयुमो के राज्य कार्यकारी निकाय के सदस्य बन गए। नरोत्तम मिश्रा ने डबरा सीट से साल 1993, 1998 और 2003 का विधानसभा चुनाव लड़ा।

हालांकि, 1993 के चुनाव में उन्हें जीत नहीं मिली थी। नरोत्तम मिश्रा पहली बार साल 2003 में बाबूलाल गौर सरकार में राज्यमंत्री बने। हालांकि, तब से लेकर अभी तक कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इनमें कानून, शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, जल संसाधन और जनसंपर्क सहित शामिल है। 
 
जन्म और शिक्षा : ग्वालियर में 15 अप्रैल, 1960 को जन्मे नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में ही शिक्षा दीक्षा ग्रहण की। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय से एमए और पीएचडी की डिग्री हासिल की।
 
पेड न्यूज का लगा था आरोप : 2008 के विधानसभा चुनाव में चुनाव खर्च के गलत खाते दायर करने और अपने चुनाव अभियान में पेड न्यूज का उपयोग करने और चुनाव खर्च के उचित खातों को प्रस्तुत नहीं करने के लिए उन्हें चुनाव आयोग ने 23 जून 2017 को अयोग्य घोषित कर दिया था।

शिवराज सरकार ने मिश्रा के खिलाफ एक मजबूत कानूनी कार्यवाही चलने के बावजूद उन्हें बर्खास्त नहीं किया। राहत के लिए मिश्रा सुप्रीम कोर्ट चले गए थे।
 
जमीन हड़पने के आरोप : 11 साल पहले विधि मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा और उनके रिश्तेदार बंटी के खिलाफ एक बड़ा मामला दतिया की भांडेर तहसील में दर्ज हुआ था।

डबरा के एक व्यापारी याचिका पर सुनवाई करते हुए एसीजेएम कोर्ट दतिया ने मिश्रा और उनके रिश्तेदार को को आरोपी बनाया। व्यापारी का आरोप था कि मंत्री व उनके रिश्तेदार उसका मकान हड़पने के लिए पुलिस से उसका टॉर्चर करवा रहे थे। बाद में ये आरोप सही निकले थे।
 
विवादित बयान : नरोत्तम मिश्रा बयानों से लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने दतिया में अपनी उपलब्धियों को गिनाने में सांसद हेमा मालिनी का जिक्र किया। मिश्रा ने मथुरा सांसद के बारे में विवादित बयान दिया। 
 
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया ने उड़ान भरी तो हेमा मालिनी को भी नचवा दिया। इसके अलावा बॉलीवुड फिल्मों के दृश्यों और गीतों को लेकर दिए बयान भी चर्चाओं में रहते हैं।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Rajasthan 200 Nov, 25, 2023
Madhya Pradesh 230 Nov, 17, 2023
Telangana 119 Nov, 30, 2023
Chattisgarh-1 20 Nov, 07, 2023
Chattisgarh-2 70 Nov, 17, 2023
Mizoram 40 Nov, 07, 2023