| Candidate Name |
मंगल पांडेय |
| State |
Bihar |
| Party |
NDA |
| Constituency |
सिवान |
| Candidate Current Position |
Health Minister |
बिहार की सिवान विधानसभा सीट उन हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है। इस सीट से एनडीए के प्रत्याशी के तौर पर मंगल पांडे को चुनावी मैदान में उतारा गया है। मंगल पांडे बीजेपी के एक प्रमुख और सक्रिय नेता हैं। मंगल पांडे पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में सिवान सीट से जेडीयू को जिताने में मंगल पांडे ने बड़ी रणनीतिक भूमिका निभाई थी। अब सिवान विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना उनके राजनीतिक करियर का एक नया अध्याय होगा। महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में आरजेडी के दिग्गज नेता अवध बिहारी चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
जन्म और शिक्षा
मंगल पांडे का जन्म 1972 में बिहार के सिवान जिले के महाराजगंज प्रखंड के भिरगु बलिया गांव में हुआ था। वे एक किसान परिवार से आते हैं। मंगल पांडे के पिता का नाम अवधेश पांडे और माता का नाम प्रेमलता पांडे है। उनकी शुरुआती पढ़ाई महाराजगंज और देवी दयाल हाई स्कूल से हुई। मंगल पांडे ने 19 अप्रैल, 1998 को उर्मिला पांडे से शादी की। उनका एक बेटा है, जो दिल्ली के मॉडर्न स्कूल में पढ़ता है।
राजनीतिक करियर
मंगल पांडे ने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रखा दिया था। उनका राजनीतिक सफर साल 1987 में शुरू हुआ है। मंगल पांडे पहले एबीवीपी से जुड़े। 1988 से मंगल पांडे ने आरएसएस की शाखाओं में जाना शुरू कर दिया। इसके बाद वे नियमित स्वयंसेवक बन गए। फिर 1989 में मंगल पांडे महाराजगंज से प्राथमिक सदस्य के रूप में बीजेपी में शामिल हुए। उन्हें महाराजगंज कार्यसमिति के सदस्य बनाया गया। 1992 में पांडे को बीजेपी की सीवान इकाई का कार्यकारी समिति सदस्य चुना गया, जिसके बाद से वह अभी तक राजनीति में बने हुए हैं।
साल 1994 में मंगल पांडे को भारतीय जनता युवा मोर्चा की राज्य कार्यसमिति में शामिल किया गया था। 1997-98 के दौरान लालकृष्ण आडवाणी की स्वर्ण जयंती रथ यात्रा के सह प्रभारी थे। फिर साल 2000 में पांडे को भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2005 से 2010 तक वे लगातार बिहार बीजेपी के प्रदेश महासचिव रहे। फिर साल 2013 में अचानक से उन्हें बीजेपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया।
उनके कार्यकाल में बीजेपी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया। इसके परिणामस्वरूप 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 में से 31 सीटों पर एनडीए से जीत हासिल की थी। मंगल पांडे 7 मई 2012 को बिहार विधान परिषद के सदस्य बने, जिसके बाद उन्होंने बिहार सरकार में 2 कार्यकालों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के रूप में कार्य किया है।