• Webdunia Deals
Candidate Name कमल पटेल
State मध्यप्रदेश
Party BJP
Constituency हरदा
Candidate Current Position MLA

Kamal Patel hindi Biography : हरदा से वर्तमान विधायक व प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल को फिर मैदान में उताया गया है। कमल पटेल भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल हैं। पटेल ने इस सीट पर अब तक 6 बार चुनाव लड़े है। इसमें उन्हें पांच बार जीत मिली है। 2013 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

राजनीतिक करियर : 1980 में उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से राजनीति की शुरुआत की। 1989 में कमल पटेल को युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। 1993 में हरदा से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

1998 में दूसरी और 2003 में हरदा से ही तीसरी बार विधायक बने। 2005 में कमल पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। उस समय राज्य में बाबूलाल गौर की सरकार थी। 2008, 2018 में भी उन्होंने विधानसभा का चुनाव जीता और विधायक निर्वाचित हुए। 2020 में शिवराज सरकार कमल पटेल को कृषि मंत्री बनाया।
 
विवादों से नाता : कमल पटेल का विवादों से पुराना नाता रहा। सीबीआई ने 2008 में हुए दुर्गेश जाट हत्याकांड में पटेल को साक्ष्य छुपाने का आरोपी बनाया था। वहीं 2011 में मामले की सुनवाई करते हुए हरदा एडीजे कोर्ट से उन्‍हें दोषमुक्त कर दिया।

जन्म और शिक्षा : उनका जन्म हरदा जिले के रातातलाई गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। कमल पटेल ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से एलएलबी और बी. कॉम की डिग्री हासिल की।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Rajasthan 200 Nov, 25, 2023
Madhya Pradesh 230 Nov, 17, 2023
Telangana 119 Nov, 30, 2023
Chattisgarh-1 20 Nov, 07, 2023
Chattisgarh-2 70 Nov, 17, 2023
Mizoram 40 Nov, 07, 2023