Election Candidate K Palaniswami 205.html

Candidate Name के. पलानीस्वामी
State तमिलनाडु
Party AIADMK
Constituency एडप्पादी
Candidate Current Position Leader of the Opposition Tamilnadu Assembly

एडप्पाडी के. पलानीस्वामी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह 2017 से 2021 तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे हैं। वर्तमान में वह तमिलनाडु विधान सभा में विपक्ष के वर्तमान नेता हैं।
 
जन्म और शिक्षा : पलानीस्वामी का जन्म 12 मई 1954 को तमिलनाडु के सेलम में हुआ था। स्कूल पूरा करने के बाद, उन्होंने बी.एससी. डिग्री के लिए 'श्री वासवी कॉलेज' में दाखिला लिया, लेकिन स्नातक नहीं हुए। वह कॉलेज में छात्र संघ के नेता थे। उनका विवाह रथ पलानीस्वामी से हुआ है और उनका एक बेटा है।
 
राजनीतिक करियर : वर्ष 1989, 1991, 2011, 2016 और 2021 में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी के टिकट से सलेम जिले के इदापडी विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए। पलनीस्वामी 1998 से 1999 तक लोकसभा सदस्य रहे। वे जयललिता और पनीरसेलवम की सरकार में मंत्री रहे हैं। शशिकला को 4 साल की सजा के बाद पलानीस्वामी को AIADMK विधायक दल का नेता चुना गया। 6 फरवरी 2017 को तमिलनाडु के राज्यपाल विद्यासागर राव ने पलनीस्वामी को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई।