Election Candidate Gayatri Raje Pawar 11.html

Thu, 16 Jul 2026

Notifications

Candidate Name गायत्री राजे पवार
State मध्यप्रदेश
Party BJP
Constituency देवास
Candidate Current Position MLA

Gayatri Raje Panwar Biography :  गायत्री राजे पवार देवास सीट से विधायक हैं। देवास की बीजेपी की राजनीति उनके पैलेस से तय होती है। देवास सीट पर 3 दशक से पवार राजपरिवार का कब्जा है।

इसके पहले गायत्री राजे के पति तुकोजीराव पवार इस सीट से लंबे समय तक विधायक रह चुके हैं। उनके निधन के बाद अब पत्‍नी गायत्री राजे ने राजनीति की यह विरासत संभाली है। वे बार विधायक चुनी जा चुकी हैं। 
 
राजनीतिक सफर : गायत्री राजे पवार देवास विधानसभा से भाजपा की विधायक हैं। उन्‍हें एक बार फिर से तीसरी बार विधानसभा 2023 के लिए टिकट दिया गया है।

19 जून 2015 में तुकोजी राव की मृत्यु के बाद पत्नी गायत्री राजे ने देवास राजघराने की बागडोर संभाली। उनके बेटे विक्रम राव पवार भी राजनीति में सक्रिय हैं।
 
पारिवारिक पृष्‍ठभूमि : गायत्री राजे पवार सिंधिया राजघराने की करीबी हैं। उनके पिता सदाशिव राव महाडिक जीवाजीराव सिंधिया के मुख्य सचिव थे। जिसके बाद से ही महाडिक परिवार सिंधिया परिवार का खास रिश्ता रहा है।

गायत्री राजे की शादी देवास राजघराने के महाराज तुकोजीराव पवार से हुई थी, जिसके बाद वो देवास आ गईं। अपने पति तुकोजीराव पवार की मौत के बाद उन्‍होंने राजनीति की बागडोर संभाली।
 
जन्‍म : 27 मार्च 1965 में गायत्री राजे पवार का जन्‍म हुआ।
 
शिक्षा : गायत्री राजे पवार ग्रेजुएट हैं।