Election Candidate Gaurav Gogoi 195.html

Fri, 17 Jul 2026

Notifications

Candidate Name गौरव गोगोई
State असम
Party Congress
Constituency जोरहाट
Candidate Current Position Deputy Leader of the Opposition Lok Sabha

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के उपनेता गौरव गोगोई भारत की 17वीं लोकसभा के सांसद हैं। वे जोरहाट सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रह हैं। जीत की स्थिति में उन्हें पार्टी की ओर से मुख्‍यमंत्री पद का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। उनके पिता तरूण गोगोई भी 2001 से 2016 तक असम की कमान संभाल चुके हैं।
 
जन्म और शिक्षा : गौरव गोगोई का जन्म 4 सितंबर 1982 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 2010 में न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के रॉबर्ट एफ वैगनर ग्रेजुएट स्कूल ऑफ पब्लिक सर्विस से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की डिग्री ली।
 
राजनीतिक करियर : गौरव गोगोई असम में कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। कांग्रेस ने गौरव गोगोई को 2014 और 2019 के चुनावों में असम की कलियाबोर सीट टिकट दिया। दोनों ही बार वे संसद पहुंचने में सफल रहे। 2024 के परिसीमन के बाद कालियाबोर निर्वाचन क्षेत्र को पुनर्गठित किया गया। इसके बाद वे जोरहाट लोकसभा सीट से चुनाव जीते।
 
2026 के विधानसभा चुनाव में जोरहाट सीट पर गौरव गोगोई का मुकाबला भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी से हैं। गोस्वामी इस सीट से 5 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में गोगोई को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है।