Election Candidate Firhad Hakim 187.html

Sun, 12 Jul 2026

Notifications

Candidate Name फिरहाद हकीम
State पश्चिम बंगाल
Party TMC
Constituency कोलकाता पोर्ट
Candidate Current Position NA

पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिरहाद हकीम का कद हाल के वर्षों में बड़ा हुआ है।  फिरहाद के बारे में कहा जाता है कि वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक हैं। ममता बनर्जी उन पर सबसे ज्यादा विश्वास करती हैं. फिरहाद पार्टी के अल्पसंख्यक चेहरा के तौर पर जाने जाते हैं। फ़िरहाद हकीम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में कोलकाता बंदरगाह सीट से टीएमसी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।  
 

राजनीतिक करियर 

फिरहाद हकीम तृणमूल कांग्रेस के बड़े मुस्लिम चेहरा हैं। वे कोलकाता के मेयर हैं। एक दिन पहले डोर टू डोर कैंपेन के दौरान उन्हें चॉकलेट बांटते हुए देखा गया था। फिरहाद हकीम ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की कमान संभाली हुई है। फिरहाद हकीम ममता बनर्जी के भरोसेमंद लोगों के शामिल हैं। उन्हें बॉबी हकीम के नाम से भी जाना जाता है। फिरहाद हकीम का ताल्लुक बिहार से हैं। उनके ग्रैंड फादर गया के बिहार से कोलकाता बिजनेस के लिए पहुंचे थे। वे आजादी के बाद कोलकाता के मेयर बनने वाले पहले मुस्लिम हैं। हकीम 1990 में पहली बार कोलकात नगर निगम के पार्षद बने थे।
 

जन्म और शिक्षा 

फिरहाद हकीम की उम्र 67 साल है और उनकी शैक्षिक योग्यता Graduate है।  उन पर दर्ज केसों की संख्या (Yes (2) है। उनकी कुल संपत्ति 22.6 करोड़ रुपए है, जबकि उन पर 1.4 करोड़ रुपए की देनदारी है।