Election Candidate Drvikrant Bhuria 8.html

Wed, 22 Jul 2026

Notifications

Candidate Name डॉ. विक्रांत भूरिया
State मध्यप्रदेश
Party Congress
Constituency झाबुआ (एसटी)
Candidate Current Position Youth Congress president

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने झाबुआ सीट से डॉ. विक्रांत भूरिया को मैदान में उतारा है। मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया को 2018 में इसी सीट से हार मिली थी। कांग्रेस के दिग्गज आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया ने भाजपा सरकार के खिलाफ हर बार मोर्चा खोला।
 
पिता का राजनीतिक अनुभव : विक्रांत के पिता के लंबे राजनीतिक अनुभव और आदिवासी वोट बैंक पर मजबूत पकड़ के चलते उन्हें कांग्रेस ने युवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। 
 
2018 से सक्रिय राजनीति में : विक्रांत भूरिया पेशे से डॉक्टर हैं। 2018 से विक्रांत सक्रिय राजनीति में एक्टिव हुए और विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें झाबुआ विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें अपने पहले ही चुनाव में गुमान सिंह डामोर के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
 
पिता ने जीती सीट : 2019 में गुमान सिंह डामोर लोकसभा चले गए। फिर इस सीट पर उपचुनाव हुए। उपचुनाव में यहां 60.01 फीसदी वोटिंग हुई। इसमें कांतिलाल ने ये चुनाव जीत लिया। कांतिलाल भूरिया को 96,155 वोट मिले तो भाजपा के भानू के खाते में 68,351 वोट आए। 2023 के चुनाव में अब सबकी नजरें झाबुआ की इसी सीट पर हैं।