Election Candidate Bhupendra Singh Raghuvanshi 40.html

Mon, 21 Sep 2026

Notifications

Candidate Name भूपेंद्र सिंह रघुवंशी
State मध्यप्रदेश
Party BJP
Constituency खुरई
Candidate Current Position MLA

Bhupendra Singh Raghuvanshi Biography In Hindi : भूपेंद्र सिंह रघुवंशी को भाजपा ने खुरई सीट से उम्मीदवार बनाया है।

भूपेन्‍द्र सिंह को खुरई विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है। भूपेंद्र सिंह रघुवंशी को कांग्रेस की रक्षा राजपूत चुनौती देंगी।

राजनीतिक सफर : सिंह ने सागर विश्वविद्यालय छात्र संघ से राजनीति की शुरुआत की। 1993 वे भारतीय जनता पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष थे। वे 1993-2003 के दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी थे।  2009 के आम चुनाव में वे मध्य प्रदेश के सागर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। रघुवंशी शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल के दौरान मध्यप्रदेश सरकार में गृह मामलों के मंत्री के रूप में कार्य किया। 
 
मिल चुकी है हार : भूपेन्‍द्र सिंह रघुवंशी को 2008 में पराजय मिली थी। अरुणोदय चौबे ने 2008 में भूपेन्‍द्र सिंह को इस सीट पर 17 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था।

भूपेन्‍द्र सिंह इसके बाद 15वीं लोकसभा के लिए सागर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस हाईप्रोफाइल सीट पर भूपेन्‍द्र सिंह ने 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्‍मीदवार अरुणोदय चौबे को 6 हजार मतों से पराजित किया था।
 
जन्म और शिक्षा : भूपेन्द्र सिंह रघुवंशी का जन्म 20 मई 1960 को सागर में हुआ था। जानकारी के मुताबिक वे 10वीं तक पढ़े हुए हैं।