Election Candidate Bhupen Borah 197.html

Mon, 17 Aug 2026

Notifications

Candidate Name भूपेन बोरा
State असम
Party BJP
Constituency बिहपुरिया
Candidate Current Position BJP Leader

भूपेन बोरा का नाम असम के दिग्गज नेताओं में लिया जाता है। वे 2021 से 2025 तक असम में कांग्रेस की कमान संभाल चुके हैं। वे 2 बार विधायक भी रहे हैं। विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।
 
जन्म और शिक्षा : भूपेन बोरा का जन्म 30 अक्टूबर 1970 को लखीमपुर जिले के पोहुमोरा में हुआ था। उन्होंने नॉर्थ लखीमपुर कॉलेज और डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। छात्र जीवन से ही वे राजनीति में सक्रिय रहे। 
 
राजनीतिक करियर :  भूपेन बोरा ने 1994 में कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वे 2006 में बिहपुरिया से असम विधानसभा के लिए चुने गए। 2011 में एक बार फिर उन्होंने बिहपुरिया से ही चुनाव जीता। हालांकि 2016 और 2021 में उन्हें यहां से हार का सामना करना पड़ा। 2013 में वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव नियुक्त किए गए। 2021 में, उन्हें असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
 
2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें बिहपुरिया सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार नारायण भुइयां से है।