Election Candidate Atul Bora 198.html

Candidate Name अतुल बोरा
State असम
Party AGP
Constituency बोकाखात
Candidate Current Position Senior AGP Leader and Minister

अतुल बोरा असम गण परिषद से जुड़े राजनीतिज्ञ हैं। वे 2 बार बोकाखात विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जा चुके हैं। सरबानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्वा सरकार में वे कई अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं।
  
जन्म और शिक्षा : बोरा का जन्म 7 अप्रैल 1960 गोलाघाट जिले के बोराही गांव में हुआ था। उन्होंने गोलाघाट के देबराज रॉय कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद गुवाहाटी विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने गुवाहाटी विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय से एलएलबी की डिग्री भी प्राप्त की।
 
राजनीतिक करियर : बोरा ने असम आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। वे अखिल असम छात्र संघ के संगठनात्मक सचिव और बाद में महासचिव चुने गए। वे अखिल असम छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने 1995 में असम गण परिषद कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। 1996 में पहली बार गोलाघाट से विधायक चुने गए। 2011 में वे असम गण परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए। 2014 में बोरा ने पार्टी के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। 2016 और 2021 में बोकाखात से चुनाव जीतकर असम सरकार में मंत्री बने। 
 
अतुल बोरा बोकाखात से जीत की हैट्रिक लगाने चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला रायजोर दल के हरि प्रसाद सैकिया से है। पूर्व विधायक जितेन गोगोई भी निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं।