Election Candidate Arup Biswas 188.html

Candidate Name अरूप विश्वास
State पश्चिम बंगाल
Party TMC
Constituency टॉलीगंज
Candidate Current Position NA

अरूप विश्वास पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में टालीगंज सीट से टीएमसी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। वे 2006 से लगातार इस सीट से जीतते आ रहे हैं। अरूप बिस्वास तृणमूल कांग्रेस के उन नेताओं में हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बेहद करीबी माना जाता है। वे टीएमसी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं और कांग्रेस से अलग होकर 1998 में ममता बनर्जी के साथ पार्टी में आए थे। अरूप बिस्वास कायस्थ जाति से संबंध रखते हैं। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में बिस्वास एक आम उपनाम है। परंपरागत रूप से उन्हें हिंदू कायस्थ समुदाय से जोड़ा जाता है, हालांकि बिस्वास उपनाम अन्य धर्मों में भी पाया जाता है।
 

राजनीतिक करियर

अरूप बिस्वास ने पहली बार 2006 में टॉलीगंज विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद 2011, 2016 और 2021 में भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की। टॉलीगंज वही इलाका है, जहां बंगाली फिल्म इंडस्ट्री यानी टॉलीवुड का केंद्र है। यही वजह है कि अरूप बिस्वास और उनके परिवार की पकड़ राजनीति के साथ-साथ सांस्कृतिक दुनिया में भी मजबूत मानी जाती है। 2011 में जब तृणमूल कांग्रेस ने वाम मोर्चे के 34 साल के शासन को खत्म किया, तब अरूप बिस्वास को मंत्रिमंडल में जगह मिली। पहले उन्हें युवा और आवास विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया। 2015 में वह खेल मंत्री बने और साथ ही बिजली और आवास जैसे अहम विभाग भी उनके पास रहे। पार्टी के भीतर उनकी हैसियत उस वक्त और मजबूत हो गई, जब कई वरिष्ठ नेता विवादों में घिर गए।
 

जन्म और शिक्षा 

अरूप विश्वास की उम्र 62 साल है और उनकी शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट है। उन पर दर्ज केसों की संख्या (0) है। उनकी कुल संपत्ति 2.1 करोड़ रुपए है जबकि उन पर 0 रुपए की देनदारी है।