• Webdunia Deals
Candidate Name अजय सिंह
State मध्यप्रदेश
Party Congress
Constituency चुरहट
Candidate Current Position Ex-MLA

Ajay singh biography in hindi : राजनीतिक सफर: पढ़ाई खत्म कर वे राजनीति में आ गए और 1985 और 1991 में हुए राज्य विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने सीधी सीट से जीत हासिल की थी। वे तीसरी बार 1998 में चुनाव जीते थे।
 
इसके बाद वे मध्यप्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बने। इसके बाद वे लगातार 2003 और 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर राज्य विधानसभा के सदस्य बने।
 
2008 में विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद उन्हें कांग्रेस की ओर से राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया था। 
 
पारिवारिक पृष्‍ठभूमि : मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके अजय सिंह मध्‍यप्रदेश के पूर्व और स्‍वर्गीय मुख्‍यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे हैं।

पिता अर्जुन सिंह (मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब के पूर्व राज्यपाल, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट और केंद्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री) एक जाने-माने राजनेता रहे हैं, इसलिए अजय सिंह को राजनीति विरासत में मिली है।

अजय सिंह 1971 में सर्वश्रेष्ठ एनसीसी सदस्य चुने गए और 1972 में इंटरस्कूल डिबेट कॉम्पीटिशन की ट्रॉफी जीती। वे वर्ष 1971-72 के दौरान चैंपियन स्कूल के कैप्टन भी रह चुके हैं। अजय सिंह के पुत्र अरुणोदय सिंह बॉलीवुड में सक्रिय हैं। 
 
जन्‍म : 23 सितंबर 1955 को कांग्रेस नेता अजय सिंह का प्रयागराज (पहले इलाहाबाद) में जन्‍म हुआ।  
 
शिक्षा : अजय सिंह की प्रारंभिक शिक्षा भोपाल के चैंपियन स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके तुरंत बाद उन्होंने भोपाल आकर भोपाल विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए की उपाधि प्राप्त की और वहां से उन्हें गोल्ड मेडल मिला।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Rajasthan 200 Nov, 25, 2023
Madhya Pradesh 230 Nov, 17, 2023
Telangana 119 Nov, 30, 2023
Chattisgarh-1 20 Nov, 07, 2023
Chattisgarh-2 70 Nov, 17, 2023
Mizoram 40 Nov, 07, 2023