Election Candidate Agnimitra Paul 192.html

Candidate Name अग्निमित्रा पॉल
State पश्चिम बंगाल
Party BJP
Constituency आसनसोल दक्षिण
Candidate Current Position NA

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में आसनसोन दक्षिण से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। उनकी उम्र 53 साल है और उनकी शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट है। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल का चुनावी हलफनामा चर्चा का विषय बन गया है। नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में अग्निमित्रा की चल संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है।

फैशन की दुनिया से राजनीति के गलियारों में कदम रखने वाली पॉल ने 3.84 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति घोषित की है। हलफनामे का सबसे चौंकाने वाला पहलू उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की संख्या है। 2021 में उन पर केवल 2 मामले दर्ज थे, जो 2026 तक बढ़कर 22 हो गए हैं। आसनसोल के बनवारीलाल भालोटिया कॉलेज से बीएससी स्नातक अग्निमित्रा पॉल ने एक प्रतिष्ठित संस्थान से फैशन डिजाइन में डिप्लोमा किया है।