1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. विजयादशमी
  4. Vijayadashami Dussehra 2020

विजयादशमी : जानिए कब है दशहरा, खरीदी और पूजन के शुभ मुहूर्त

Vijayadashami 2020
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल दशहरा या विजयादशमी का त्योहार 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 
दशहरा हर साल दीपावली से ठीक 20 दिन पहले मनाया जाता है। 
 
दशहरा या विजयादशमी सर्वसिद्धिदायक तिथि मानी जाती है। इसलिए इस दिन सभी शुभ कार्य फलकारी माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरा के दिन बच्चों का अक्षर लेखन, घर या दुकान का निर्माण, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण, अन्नप्राशन, कर्ण छेदन, यज्ञोपवीत संस्कार और भूमि पूजन आदि कार्य शुभ माने गए हैं। विजयादशमी के दिन विवाह संस्कार को निषेध माना गया है।
 
इस बार 24 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 58 मिनट तक ही अष्टमी है, उसके बाद नवमी लग जाएगी। जिसके चलते दशहरा 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
 
शुभ मुहूर्त-
 
दशमी तिथि प्रारंभ - 25 अक्टूबर को सुबह 07:41 मिनट से 
विजय मुहूर्त - दोपहर 01:55 मिनट से 02 बजकर 40 तक।
अपराह्न पूजा मुहूर्त - 01:11 मिनट से 03:24 मिनट तक।
दशमी तिथि समाप्त - 26 अक्टूबर को सुबह 08:59 मिनट तक रहेगी।

 
अगला लेख
Story of Devi Siddhidatri : नवरात्रि की नौवीं देवी सिद्धिदात्री की पावन कथा