• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. विजयादशमी
  4. Dussehra puja Muhurat kab hai 2023 mein
Written By

Dussehra 2023 Date: दशहरा कब है 2023 में 23 या 24 अक्टूबर को, जानें सही डेट

Dussehra 2023 Date: दशहरा कब है 2023 में 23 या 24 अक्टूबर को, जानें सही डेट - Dussehra puja Muhurat kab hai 2023 mein
Vijayadashami 2023: विजयादशमी और दशहरा का पर्व एक ही दिन मनाया जाता है। इस दिन माता ने महिषासुर का वध किया था और इसी दिन श्रीराम ने दशानन रावण का वध किया था। यह पर्व आश्‍विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी के दिन मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह पर्व 23 अक्टूबर या 24 अक्टूबर 2023 कब मनाया जाएगा?
 
दशमी तिथि प्रारम्भ:- 23 अक्टूबर 2023 को शाम 05:44 से
दशमी तिथि समाप्त:- 24 अक्टूबर 2023 को दोपहर 03:14 तक।
उदया तिथि के मान से दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
 
दशहरा के शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त : 11:42:40 से 12:27:43 तक।
विजयादशमी पूजा का शुभ मुहूर्त : 24 अक्टूबर मंगलवार 2023 को दोपहर 02:05 से 02:51 तक। 
अपराह्न पूजा का समय: 24 अक्टूबर मंगलवार 2023 को दोपहर 01:19 से 03:37 बजे तक। 
अबूझ मुहूर्त: शहरा के दिन को साढ़े तीन अबूझ मुहूर्त में से एक मानते हैं, इसलिए पूरा दिन ही शुभ होता है।
 
अच्छाई पर बुराई की जीत का पर्व दशहरे के दिन जहां मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। वहीं, श्री राम ने रावण का वध किया था। इसी की याद में यह विजयोत्सव मनाया जाता है। दशहरे पर शुभ मुहूर्त में वाहन, शस्त्र, राम दरबार, मां दुर्गा, देवी अपराजिता और शमी वृक्ष का पूजन किया जाता है। हर घर में पूजा की परंपरा भिन्न भिन्न होती है, लेकिन पूजा अपराह्न को की जाती है।

Dussehra 2023 Muhurat