Hanuman Chalisa

12 नवंबर : विश्व निमोनिया दिवस आज, जानिए लक्षण एवं उपचार

Updated: गुरुवार, 12 नवंबर 2020 (12:54 IST)
World Pneumonia Day
 

प्रतिवर्ष 12 नवंबर को निमोनिया के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'विश्व निमोनिया दिवस' मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र द्वारा 12 नवंबर 2009 को की गई थी, जिसका उद्देश्य विश्वभर में लोगों के बीच निमोनिया के प्रति जागरूकता फैलाना था।

आज के समय में निमोनिया एक आम बीमारी बन गई है। सर्दी के मौसम में वैसे भी बच्चों से लेकर वृद्ध तक किसी को भी निमोनिया हो जाता है अत: इस बीमारी से बचने के लिए इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई। आइए जानें कैसे बचे इस बीमारी से... 
 
लक्षण- सूखी खांसी आना, सांस लेने की गति बढ़ जाना, पीठ के बल लेटने में दिक्कत होना, तेज बुखार, छाती में दर्द, पसीना आना, अधिक पेशाब आना, सिरदर्द, प्यास अधिक लगना, फेफड़ों में सूजन आना, नाड़ी की गति बढ़ना, बलगम के साथ खून आना, भूख कम लगना, कमजोरी महसूस होना इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं। 
 
बचाव और उपचार- सर्दी के मौसम में बढ़ती ठंड से निमोनिया होने का खतरा बढ़ जाता है। निमोनिया की बीमारी कई बच्चों के लिए जानलेवा साबित होती है। इसके लक्षणों को तुरंत पहचान कर इलाज कराना जरूरी होता है। मेनिंजाइटिस और सेप्टीसीमिया बहुत जल्द ही बढ़ जाते हैं। इसीलिए बिना देर किए इन रोगों का उपचार तुरंत किया जाना बहुत महत्वपूर्ण होता है। इन रोगों के उपचार में एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग किया जाता है और अगर यह उपचार सही समय पर किया जाए तो ही अधिक प्रभावशाली होता है।
 
कुछ जीवाणु एंटीबायोटिक्स का प्रतिकार करने वाले होते हैं। अतः ऐसे में रोगी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ती है। आप अपने बच्चों को क्रमाणुगत टीकाकरण द्वारा घातक रोगों से बचा सकते हैं। 

ALSO READ: सर्दी में कैसे करें अपने शिशु का निमोनिया से बचाव, जानिए 7 सरल उपाय

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख