kundali milan
✕

Diwali Muhurat 2025: चौघड़िया के अनुसार जानें स्थिर लग्न में दीपावली पूजन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Updated: शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 (13:57 IST)
2025 Diwali Puja Muhurat: दीपावली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन प्रदोष काल और स्थिर लग्न में करना सबसे शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि स्थिर लग्न में की गई पूजा से मां लक्ष्मी उसी स्थान पर स्थायी रूप से निवास करती हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि और स्थायित्व आता है। इसी कारण महालक्ष्मी पूजन स्थिर लग्न में करना अति उत्तम रहता है। इससे स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। वृष, सिंह, वृश्चिक व कुम्भ स्थिर लग्न होती है। इस बार 20 अक्टूबर 2025, दिन सोमवार को दीपावली का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष के स्थिर लग्न मुहूर्त निम्न है:-ALSO READ: Diwali lakshmi pujan 2025: दिवाली पर लक्ष्मी पूजन 2025: सही समय, सामग्री और पूजा विधि
 
दीपावली पूजन मुहूर्त 2025: 
 
स्थिर लग्नानुसार-
प्रात:काल- 08:23 से 10:39 तक (वृश्चिक लग्न)
अपरान्ह- 02:32 से 04:05 तक (कुम्भ लग्न)
सायंकाल- 07:17 से 09:16 तक (वृष लग्न)
 
चौघड़िया अनुसार-
अपरान्ह- 02:57 से 04:23 बजे तक (लाभ)
सायंकाल- 04:23 से 05:50 बजे तक (अमृत) 
रात्रि- 10:30 बजे से 12:04 तक (लाभ)
 
सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त-
अपरान्ह- 02:57 से 04:05 बजे तक 
 
क्या करें-
स्नान- प्रातःकाल
देवपूजन- स्नान के उपरांत
पितर पूजन- दोपहर
ब्राह्मण भोजन- दोपहर
महालक्ष्मी पूजन- प्रदोषकाल में
दीपदान- प्रदोषकाल में
मशाल दर्शन- सायंकाल
दीपमाला प्रज्जवलन- सायंकाल
 
पूजन सामग्री- रोली, मौली, पान, सुपारी, अक्षत, धूप, घी का दीपक, तेल का दीपक, खील,बतासे, श्रीयंत्र, शंख (दक्षिणावर्ती हो तो अतिउत्तम), घंटी,चंदन, जलपात्र, कलश, लक्ष्मी-गणेश-सरस्वती जी का चित्र या विग्रह, पंचामृत, गंगाजल, सिंदूर, नैवेद्य, इत्र, जनेऊ, श्वेतार्क पुष्प, कमल का पुष्प, वस्त्र, कुंकुंम, पुष्पमाला, फल, कर्पूर, नारियल, इलायची, दूर्वा।ALSO READ: Diwali numerology secrets: अंक शास्त्र का रहस्य, दिवाली पर धन को आकर्षित करने वाले अचूक नुस्खे
 
बायीं ओर रखें-
जलपात्र, घंटी, धूप, तेल का दीपक।
 
दायीं ओर रखें-
घी का दीपक, जल से भरा शंख, 
 
सामने रखें-
चंदन, रोली, पुष्प, अक्षत व नैवेद्य।
तत्पश्चात विधिवत् पूजन करें।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: Diwali 2025: लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार, इन सुंदर शुभकामनाओं को भेजकर अपनों को कहें शुभ दीपावली

लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

कब मनाई जाएगी संकष्‍टी चतुर्थी? क्‍यों किया जाता है यह व्रत? जानिए इसका महत्‍व और चंद्रोदय समय

कब है गीता जयंती 2026?

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2027: 2रे शनि और 12वें राहु से कैसे बचें कुंभ राशि वाले? 26 जून के बाद गुरु बदलेंगे तकदीर! पढ़ें अचूक उपाय

Lal Kitab Meen Rashifal 2027: 11वें राहु दिलाएंगे छप्परफाड़ धन लाभ, पर लग्न शनि से कैसे बचें मीन राशि वाले? पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

अगला लेख