dharma sangrah

कार्तिक पूर्णिमा के दिन घटी थी ये 7 घटनाएं इसलिए मनाते हैं देव दिवाली

Updated: सोमवार, 7 नवंबर 2022 (09:37 IST)
Kartik purnima 2022: कार्तिक मास की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 8 नवंबर 2022 रहेगी की यह पूर्णिमा।  कार्तिक मास में 3 दिवाली आती हैं। कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्दशी को छोटी दिवाली जिसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। इसके बाद अमावस्या को बड़ी दिवाली मनाते हैं एवं पूर्णिमा को देव दिवाली मनाते हैं। आओ जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन कौनसी 7 घटनाएं घटी थीं।
 
1. त्रिपुरासुर का संहार : पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का संहार किया था जिससे वो त्रिपुरारी रूप में पूजित हुए।
 
2. मत्स्य अवतार : इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था।
 
3. श्रीकृष्ण को आत्मबोध हुआ : कहते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा को ही श्रीकृष्ण को आत्मबोध हुआ था।
 
4. तुलसीजी का प्राकट्य दिवस : यह भी कहा जाता है कि इसी दिन देवी तुलसीजी का प्राकट्य हुआ था।
5. देवताओं की दिवाली का दिन : देवउठनी एकादशी के दिन देवता जागृत होते हैं और कार्तिक पूर्णिमा के दिन वे यमुना तट पर स्नान कर दिवाली मनाते हैं, इसीलिए इसे देव दिवाली कहते हैं।
 
6. महापुनीत पर्व : इस पूर्णिमा को ब्रह्मा, विष्णु, शिव, अंगिरा और आदित्य आदि ने महापुनीत पर्व प्रमाणित किया है।
 
7. गुरुनानकजी का जन्म : इसी दिन गुरुनानक देवजी महाराज का जन्म हुआ था।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

02 September Birthday: आपको 02 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

10 सितंबर से यूरेनस की उल्टी चाल: 4 राशियों के लिए 8 फरवरी 2027 तक खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की 12 अनूठी परंपराएं जो इस पर्व को बनाती हैं खास

अगला लेख