Daily Horoscope
✕

Dhanteras Rangoli 2023: धनतेरस पर बनाएं ये सुंदर रंगोली

Updated: शनिवार, 13 अप्रैल 2024 (11:22 IST)
dhanteras rangoli 2023
दिवाली का सीजन धनतेरस से ही शुरू हो जाता है। हिंदू धर्म में धनतेरस बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन सोना, चांदी या अन्य धातु, कपड़े खरीदना शुभ होता है। धनतेरस से भाई दूज तक दिवाली का पर्व 5 दिन के लिए मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, गणेश और सरस्वती जी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन से ही घरों में दिये लगाए जाते हैं। साथ ही माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के आंगन को सजाया जाता है।

आंगन को सजाने के लिए रंगोली से बेहतरीन कोई विकल्प नहीं है। सुंदर और खिले हुए रंग की मदद से आप अपने घर को और भी सुंदर बना सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे ही कुछ सुंदर dhanteras rangoli simple design जिन्हें देखकर आपकी क्रिएटिविटी भी जाग जाएगी। चलिए जानते हैं इन डिजाइन के बारे में.... 

1. यह रंगोली काफी क्रिएटिव, सुंदर और सिंपल है। इस धनतेरस 2023 में कुछ नया ट्राई करने के लिए आप इस डिजाइन की मदद ले सकते हैं। साथ ही कुछ असली सिक्कों की मदद से आप धनतेरस की वाइब्स को मैच कर सकते हैं। 

2. यह डिजाईन भी काफी अच्छा और सिमिलर है। आप काले रंग की जगह लाल, जमुनी, गहरा गुलाबी या मेहरून रंग भी ले सकते हैं। इस रंगोली को बनाने के लिए किसी बड़ी थाली का इस्तेमाल करें जिससे इसका शेप परफेक्ट लगे। 

3. अगर आप धनतेरस के लिए कोई खास रंगोली ढूंढ रहे हैं तो आपका इंतज़ार खत्म हो गया है। यह रंगोली इस Dhanteras 2023 के लिए बहुत खास है। आप पुराने सिक्कों की मदद से अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। 

4. इस धनतेरस लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए आप रंगोली का यह डिजाइन भी ट्राई कर सकते हैं। यह रंगोली गेंहू, चावल और चूड़ी जैसे पूजा की शुभ सामग्री से बनाई गई है। लक्ष्मी को आकर्षित करने के लिए यह रंगोली बहुत शुभ है। 

5. अगर आप इसी पैटर्न में सिर्फ रंगों से रंगोली बनाना चाहते हैं तो यह डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। फेविकोल की डिब्बी की मदद से आप इस रंगोली को अच्छे से डिजाइन कर सकते हैं। साथ ही थाली और प्लेट की मदद से रंगोली को सही शेप भी दे सकते हैं। 
ALSO READ: नरक चतुर्दशी पर भी हनुमानजी का जन्मोत्सव क्यों मनाया जाता है?

Show comments

सभी देखें

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

कब है गोवर्धन पूजा? पूजन में क्या-क्या चढ़ाया जाता है? जानें सामग्री और अन्नकूट के व्यंजन की लिस्ट

Diwali 2026: नरक चतुर्दशी पर क्यों मनाई जाती है काली चौदस और मां काली को प्रसन्न करने के 5 अचूक उपाय

4 या 5 नवंबर, कब है रमा एकादशी?

सभी देखें

दीपावली पर कितने दीपक जलाने चाहिए? कहां-कहां जलाते हैं ये दीप? जानिए परंपरा का महत्व

नरक चतुर्दशी पर कितने दीपक जलाए जाते हैं? जानिए इन दीपों से जुड़ी मान्यताएं और महत्व

धनतेरस पर बन रहा है दुर्लभ शुभ योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

धनतेरस पर कितने दीपक जलाने चाहिए? कहां-कहां जलाना होता है शुभ? जानिए क्या है धार्मिक महत्व?

Dhanteras Yam Deepak 2026: धनतेरस पर यम दीपम का सही समय क्या है? जानें क्यों जलाया जाता है यह दीपक

अगला लेख