ramcharitmanas

Delhi violence : पुलिस पर हमले का वीडियो वायरल, शुरू हुई सियासत

Updated: गुरुवार, 5 मार्च 2020 (18:33 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली हिंसा के तांडव के बाद एक बार फिर से पटरी पर लौट रही है लेकिन दंगों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं जिसकी वजह से यहां सियासत शुरू हो गई है। 
 
सोशल मीडिया पर 2 और वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसी प्रदर्शन में कांस्टेबल रतनलाल की मौत हुई थी। हालांकि 'वेबदुनिया' वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। दिल्ली हिंसा में 49 लोगों की मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल रतनलाल और आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की भी जान इन दंगों में चली गई थी।
ALSO READ: दिल्ली हिंसा के आरोपी पार्षद ताहिर हुसैन ने कोर्ट में सरेंडर किया
दिल्ली हिंसा को लेकर संसद में गुरुवार को भी हंगामा हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्रदर्शनकारी पुलिस पर पत्थरबाजी कर रहे हैं। पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
 
इस वीडियो को ट्‍वीट करते हुए भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि न संसद में... ना Supreme Court में... बल्कि सड़क पे देश की संविधान की रक्षा करते सोनियाजी और हर्ष मन्दार के शांतिप्रिय साथियों। ये अपने घरों से निकलकर सोनियाजी के कहने पे आर-पार की लड़ाई लड़ रहे हैं। मित्रों ये वही स्थान है, जहां Head Constable #RatanLal जी की हत्या हुई थी।
ALSO READ: दिल्ली हिंसा पर बोले राहुल गांधी- नफरत, हिंसा में देश की छवि को जलाया जा रहा है
भाजपा नेता कपिल मिश्रा पर भी भड़काऊ भाषण देकर दंगे फैलाने के आरोप हैं। कपिल मिश्रा ने भी ट्‍विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है- 'ये वीडियो देखिए। घायल DCP अमित शर्माजी को पुलिस वाले किसी तरह उठाकर लेकर जा रहे हैं। वहशी दरिंदो की भीड़ पागलों की तरह पत्थर मार रही है।'
 
इससे पहले यही भीड़ कांस्टेबल रतनलाल की हत्या कर चुकी थी। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि इस भीड़ को आम आदमी पार्टी का चांदबाग का नेता मोहम्मद अथर लेकर आया था।
 
एसीपी गोकुलपुरी अनुज कुमार ने एक न्यूज चैनल को कहा कि 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। मशक्कत के बाद भीड़ को हटाया गया। भीड़ को हटाने पर वह उग्र हो गई और उसने पत्थरों से हमला कर दिया। अनुज कुमार भी दिल्ली दंगों में घायल हो गए थे।
 
खबरों के अनुसार यह वीडियो 24 फरवरी 2020 का बताया जा रहा है। वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह चांदबाग का है। दिल्ली दंगों को लेकर पुलिस ने 1600 लोगों पर केस दर्ज करते हुए 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख