सम्बंधित जानकारी
- कांग्रेस ने उठाया सवाल, दिल्लीवासी फैसला करें कि 5 साल टकराव देखना चाहते हैं या काम करने वाली सरकार
- केजरीवाल बोले, काम की राजनीति और गाली गलौज की राजनीति के बीच होगा होगा चुनाव
- Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली चुनाव में गाल, बाप और आंसू, आतिशी बोलीं- मेरे 80 साल के पिता को गालियां दीं
- आतिशी ने तो अपना बाप ही बदल दिया, रमेश बिधूड़ी का एक और विवादित बयान
- नई दिल्ली सीट पर रोचक हुई जंग, केजरीवाल के मुकाबले भाजपा ने प्रवेश वर्मा को उतारा, कांग्रेस से संदीप दीक्षित
जनता को मोदी का राजमहल क्यों नहीं दिखाते? शीशमहल पर AAP का पलटवार
Delhi elections 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के एलान के बाद सीएम हाउस पर दिल्ली की सियासत गरमा गई है। पीडब्ल्यूडी ने मंगलवार को आतिशी को दिया आवंटन रद्द कर दिया था। आज आप नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने सीएम आवास के बाहर धरना दिया। वे बंगले में जाना चाहते थे मगर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इधर भाजपा ने भी पोस्टर के जरिए शीशमहल पर सवाल उठाए। बहरहाल यह चुनाव राजमहल बनाम शीशमहल होता नजर आ रहा है। ALSO READ: क्या आतिशी की सीट पर उम्मीदवार बदलेगी भाजपा, विवादित बयान ने बढ़ाई रमेश बिधूड़ी की मुश्किल?
सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठे आप नेताओं ने सवाल किया कि हमें अंदर जाने से क्यों रोका जा रहा है? 2 लोगों को रोकने के लिए इतने पुलिस कर्मी क्यों तैनात किए गए हैं?
इससे पहले संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी वाले बेवकूफी भरी बातें क्यों करते हैं, जिससे वो हंसी के पात्र बनते हैं। प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी सांसद ना होते हुए भी सांसद आवास में रहते हैं, उन पर कोई नियम लागू नहीं होता?
कैसा है मोदी का राजमहल : आप ने एक ट्वीट कर दावा किया कि जनता को मोदी का राजमहल भी दिखाया जाए। साथ ही में एक पोस्टर शेयर कर दावा किया गया है कि इसकी कुल लागत 2700 करोड़ है। इसमें 200 करोड़ का झूमर, 300 करोड़ का कालीन, 6700 जोड़ी जूते और 5000 सूट हैं। पार्टी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री के पास 10-10 लाख रुपए के पेन हैं। पार्टी ने सवाल किया कि क्या भाजपा में पीएम मोदी का राजमहल दिखाने की हिम्मत है?
जनता को दिखाया जाए, मोदी का राजमहल‼️ pic.twitter.com/xnckg77IaF
— AAP (@AamAadmiParty) January 8, 2025
भाजपा दिखा रही है शीशमहल : बीच भाजपा ने एक वीडियो जारी कर सवाल किया कि क्या आपने केजरीवाल के भ्रष्टाचार का शीशमहल देखा है? अगर नहीं देखा है तो आइए आज आपको दिखाते हैं शीशमहल के अंदर के दुर्लभ दृश्य। झूठ और झांसा देकर सत्ता हासिल करने वाले केजरीवाल ने राजनीति में आने पर कहा था कि बंगला नहीं लूंगा, दो कमरों के मकान में रहूंगा। एफिडेविट बंटवाया था। उसी महाठग ने सत्ता में आते ही लूट का अड्डा शीशमहल बनवाया। पार्टी ने आप और केजरीवाल से कई सवाल भी किए हैं।
क्या आपने अरविंद केजरीवाल जी के भ्रष्टाचार का शीशमहल देखा है?
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 8, 2025
अगर नहीं देखा है तो आइये आज आपको दिखाते है शीशमहल के अंदर के दुर्लभ दृश्य
और कुछ सवाल भी हैं केजरीवाल जी से :
झूठ और झांसा देकर सत्ता हासिल करने वाले केजरीवाल ने राजनीति में आने पर कहा था कि बंगला नहीं… pic.twitter.com/q0FXXwyvvf
उल्लेखनीय है चुनाव आयोग ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी।
edited by : Nrapendra Gupta
edited by : Nrapendra Gupta
